A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिरडी के साईं बाबा मंदिर में अलर्ट, फूल माला और शॉल चढ़ाने पर भी लगा बैन; जानें क्यों लिया ये फैसला

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में अलर्ट, फूल माला और शॉल चढ़ाने पर भी लगा बैन; जानें क्यों लिया ये फैसला

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में बीते दिनों बम होने की धमकी मिली थी। वहीं अब मंदिर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फूल-माला और प्रसाद सहित शॉल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

साईं बाबा मंदिर।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE साईं बाबा मंदिर।

महाराष्ट्र में मौजूद देश के सबसे चर्चित धार्मिक स्थल श्री साईं बाबा मंदिर में अलर्ट जारी किया गया है। यहां अब भक्तों के द्व्रारा मंदिर में फूल, माला, प्रसाद, गुलदस्ते और शॉल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। बता दें कि बीते दिनों साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिला थी। ऐसे में एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। 

चढ़ावे पर लगा बैन

दरअसल, शिरडी के श्री साईं बाबा संस्थान को 2 मई 2025 को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें श्री साईं बाबा के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस संदर्भ में सुरक्षा कारणों से 11 मई 2025 के बाद अगले आदेश तक श्री साईं बाबा मंदिर में माला, फूल, गुलदस्ते, प्रसाद, शॉल आदि लाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।  साथ ही सभी साईं भक्तों को सुरक्षा के लिहाज से सहयोग करने की अपील साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के ओर से की गई है।

बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले साईं बाबा मंदिर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने गहनता के साथ पूरे मंदिर परिसर की तलाशी ली। हालांकि मंदिर और इसके आस-पास कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिली। आरोपी ने साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मंदिर ट्रस्ट के मेल पर भेजी थी। श्री शिरडी साईं बाबा संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने कहा, ‘‘संस्थान (ट्रस्ट) के पास अपना सुरक्षा स्टाफ है। ईमेल मिलने के बाद हमारे स्टाफ ने पुलिस की कई टीम के साथ मिलकर तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’ बता दें कि इस मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्दालु देशभर से पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- 

अमृतसर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर, बोले- 'हम अभी रेड अलर्ट पर हैं'

'पंजाब को मिले स्पेशल पैकेज', CM भगवंत मान ने उठाई मांग; जानें क्या बोले