मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न तनावपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के संबंधित दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। महाराष्ट्र सरकार ने भी विदेश में रह रहे महाराष्ट्र के नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। एडवाइजरी के अनुसार, फिलिस्तीन(रामल्ला), कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इजराइल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन तथा संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
भारतीय दूतावासों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें, स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशनों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित दूतावास से संपर्क करें। दूतावास 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार तथा संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में स्थिति की निगरानी कर रही है।
आपातकालीन संपर्क विवरण
1)-रामल्ला (फिलिस्तीन)
2)-दोहा (कतर)
3)-रियाद (सऊदी अरब)
4)तेल अवीव (इज़राइल)
5)-तेहरान (ईरान)
- फोन: +989128109115 / +989128109109 / +989128109102 / +989932179359
6)-अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)
7)-कुवैत
8)-बहरीन
9)-जॉर्डन
10)-बगदाद (इराक)
सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दूतावास से संपर्क करें।