1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- 'सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी', शरद पवार पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे

बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- 'सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी', शरद पवार पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे

सुप्रिया सुले ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण शरद पवार वोट डालने नहीं आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें खुशी होगी।

Supriyta Sule- India TV Hindi
Image Source : X/SUPRIYASULE वोट डालने के बाद सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और दोनों सीटों पर मतदान जारी है। बारामती सीट पर अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। यहां से अजित की जगह उनती पत्नी सुनेत्रा पवार विधायक बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन 20 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इस बीच सुप्रिया सुले ने मतदान किया और कहा कि अगर सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उन्हें खुशी होगी।

बारमती में वोट डालने के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में सभी को वोट करना चाहिए, इसीलिए हम वोट करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि शरद पवार वोट करने के लिए नहीं आ पाए, कंयोंकि उनके कुछ टेस्ट होने हैं और डॉक्टर ने उन्हें ट्रेवेल करने के लिए मना किया है।

सुनेत्रा बड़े अंतर से जीतेंगी

सुप्रिया सुले ने कहा, "मेरे मन में दुख की भावना है, कंयुकि हमने अपना भाई गवाया है। सुनेत्रा पवार अच्छे वोट से चुनाव जीतेंगी। हम सभी ने सपोर्ट किया है और सामने कोई बड़ी फाइट नही है। वहीं, मलिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस मिलने पर उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर भी बहुत बार आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं, लेकिन हमपर जब अन्याय हुआ तो हमने किसी को नोटिस नहीं दिया।

रोहित को क्लीन चिट मिलना ही था

रोहित पवार को विशेष सत्र न्यायालय ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक आर्थिक अनियमितताओं के आरोप से मुक्त कर दिया है। ईडी द्वारा केस के जांच चल रही थी। आरोप सिद्ध ना होने के चलते केस से मुक्त किया गया है। राष्ट्र्वादी कॉन्ग्रेस शरद पवार गुट के ही पूर्व विधायक प्राजक्त तनपुरे को भी ईडी ने शुगर फैक्ट्री खरीद की अनियमितताओ के आरोप से मुक्त किया है। इस पर उन्होंने कहा कि रोहित पवार को क्लीनचिट मिलना ही था। कंयोंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इसी तरह से रोहित पवार और बहुत सारे लोगों को रिलीफ मिली है, कंयुकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था।

सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती है तो मुझे भी खुशी होगी

सुनेत्रा ने कहा, "आदिति तटकरे (मंत्री एन सीपी) ने जो बयान दिया था कि सुनेत्रा पवार एक दिन राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। मैं उस बयान का तहेदिल से स्वागत करती हूं। सुनेत्राजी पवार अगर राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी तो हम सभी को बहुत बहुत अच्छा लगेगा।"

यह भी पढ़ें-

Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल में महिलाएं बढ़ चढ़कर कर रही हैं वोट, बूथों पर लगी लंबी लाइनें, शांतिपूर्वक मतदान जारी