A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! BEST कर्मचारी संगठनों ने खत्म की हड़ताल, सोमवार से सड़कों पर वापस लौटेंगी बसें

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! BEST कर्मचारी संगठनों ने खत्म की हड़ताल, सोमवार से सड़कों पर वापस लौटेंगी बसें

BEST Workers Strike Called Off: मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर है कि BEST के कर्मचारियों ने अपनी पिछले 3 दिन से जारी हड़ताल को खत्म करने का फैसला कर लिया है। डिप्टी सीएम शिंदे के साथ मीटिंग के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

BEST Workers Strike Called Off- India TV Hindi
Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो) BEST कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है।

BEST Bus Strike Ends: मुंबई में BEST कामगार संगठनों ने 3 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। सोमवार से मुंबई की सड़कों पर वापस BEST बसें लौटेंगी। बता दें कि मुंबई में BEST बसों के कामगार संगठनों की पिछले तीन दिनों से हड़ताल चल रही थी। आज (रविवार को) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में कामगार संगठन यूनियन की एक बैठक हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है। जानें BEST के कर्मचारियों की क्या मांगें थीं।

महाराष्ट्र सरकार ने मानीं BEST कर्मचारियों की ये मांगें

जान लें कि इस बैठक में परिवहन मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। मीटिंग में BEST कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। अब से BEST कर्मचारियों के ग्रेच्युटी की रकम दी जाएगी। BEST, 3 साल में खुद की 5 हजार इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करेगी। 

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

BEST कामगारों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी यूनियन लीडर्स से हड़ताल खत्म करने की अपील की। इसके बाद, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता सचिन अहीर ने यूनियन की हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

मुंबई में बुरी तरह प्रभावित हुई पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस

गौरतलब है कि मुंबई में BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन तक चली, जिससे पूरे शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस बुरी तरह से प्रभावित हुईं। इससे मुंबई के हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बस सेवाएं करीब-करीब पूरी तरह से बंद होने की वजह से यात्रियों को लोकल ट्रेन, ऑटो-रिक्शा,  टैक्सी और परिवहन के अन्य साधनों पर डिपेंड रहना पड़ा। हड़ताल के दौरान, कई लोगों ने सफर के वैकल्पिक इंतजाम किए तो कुछ कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम किया।

BEST कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम के तहत संभावित कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद, हड़ताल कर रहे BEST कर्मचारी आंदोलन के लिए डटे रहे। यूनियन लीडर्स ने कहा था कि जब तक उनकी प्रमुख डिमांड्स पूरी नहीं होतीं, हड़ताल तब तक चलती रहेगी। इन मांगों में बेस्ट बजट का BMC बजट में विलय और 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना भी शामिल था।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: CM फडणवीस ने राज ठाकरे पर चुटकी ली, बोले- "ना सांसद है, ना विधायक...चैन की नींद सोऊंगा और किसी के टूटने का डर नहीं"