A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BJP की सुजाता पाटिल बनीं नवी मुंबई की महापौर, दशरथ भगत उप महापौर चुने गए

BJP की सुजाता पाटिल बनीं नवी मुंबई की महापौर, दशरथ भगत उप महापौर चुने गए

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की उम्मीदवार सरोज पाटिल ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में सुजाता पाटिल महापौर चुनी गईं। इसके साथ ही दशरथ भगत उप महापौर चुने गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

नवी मुंबई नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी की सुजाता पाटिल निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी हैं। वहीं, बीजेपी के ही दशरथ भगत उप महापौर चुने गए हैं। पहले शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से सरोज पाटिल ने भी नामांकन किया था। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय हुई।

बीजेपी के 65 नगरसेवकों को जीत मिली थी। वहीं, शिवसेना एकनाथ शिंदे के गुट के 42 नगरसेवक हैं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। ऐसे में इसी गठबंधन का महापौर चुना जाना तय था। हालांकि, दोनों गुटों के बीच अनबन हो गई थी और दोनों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। हालांकि, गुरुवार को दोनों में सुलह हुई और शिवसेना ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए आकाश बालकृष्ण माधवी को उम्मीदवार बनाया था।

बीजेपी के पास था बहुमत

नवी मुंबई में महापौर चुने जाने के लिए 66 नगरसेवकों का समर्थन जरूरी था। बीजेपी के पास 65 नगरसेवक अपने थे और एक निर्दलीय नगरसेवक का भी समर्थन था। ऐसे में पार्षदों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए बीजेपी ने अपने पार्षदों को होटल पहुंचा दिया था। इसके बाद उन्हें मतदान के लिए ही लाया गया। मतदान के दौरान बीजेपी को आसानी से जीत हासिल हुई।

कौन हैं सुजाता पाटिल

सुजाता सूरज पाटिल बीजेपी नेता सूरज पाटिल की पत्नी हैं। सूरज पाटिल गणेश नाइक के वफादार माने जाते हैं। वह बेहद आक्रामक नेता हैं। सुजाता नेरूल इलाके से दूसरी बार नगरसेविका चुनी गई हैं। वह उभरती हुई नेता के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। महापौर बनने के बाद उनका कद और भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-

अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले

महाराष्ट्र: सियासी अखाड़ा बनेगा बीएमसी? उद्धव की शिवसेना भी तैयार, 11 फरवरी को कौन बनेगा मेयर