1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले

अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 05, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 01:40 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच से जुड़ी प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में हादसे के क्या कारण बताया गया है।

ajit pawar plane crash Preliminary investigation - India TV Hindi
अजित पवार की प्लेन क्रैश में गई थी जान। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का बीते दिनों प्लेन हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच शुरू की गई थी। सूत्रो के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटना को लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण क्या बताया गया है।

हादसे के दो कारण सामने आए? 

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के विमान के हादसे से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लैंडिंग का कॉल लिया जाना और तकनीकी खराबी, ये दो बातें जांच में सामने आई है। ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी का काम शुरू है। इसकी डेटा रिकवरी के बाद पूरी जांच रिपोर्ट सामने आएगी।

कैसे हुआ अजित पवार का निधन?

आपको बता दें कि पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर बीते 28 जनवरी को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। ये VSR कंपनी का निजी विमान था। बारामती में लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था।

प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे अजित पवार

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती उनका गृह क्षेत्र भी था। अजित पवार का अंतिम संस्कार पुणे जिले के बारामती में स्थित विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन सरकार की सहयोगी एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को अपने विधायक दल का नया नेता चुना था।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सियासी अखाड़ा बनेगा बीएमसी? उद्धव की शिवसेना भी तैयार, 11 फरवरी को कौन बनेगा मेयर

BJP की सुजाता पाटिल बनीं नवी मुंबई की महापौर, दशरथ भगत उप महापौर चुने गए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।