1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के चैंबूर में केमिकल का टैंकर लीक, घटनास्थल पर 2KM तक ट्रैफिक बंद

मुंबई के चैंबूर में केमिकल का टैंकर लीक, घटनास्थल पर 2KM तक ट्रैफिक बंद

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक टैंकर से खतरनाक बेंजीन केमिकल का रिसाव होने की घटना सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटनास्थल के चारों ओर 500 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया है।

टैंकर से बेंजीन...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT टैंकर से बेंजीन केमिकल का हुआ रिसाव।

मुंबई के चैंबूर इलाके में केमिकल टैंकर से रिसाव होने पर हड़कंप मच गया। केमिकल टैंकर से बेंजीन केमिकल का रिसाव हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल लीकेज को बंद करने का काम शुरू कर दिया है। एहतियातन घटनास्थल पर 2 किलोमीटर तक के रास्ते को बंद कर दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

जानकारी के मुताबिक, करीब 22 हजार टन क्षमता वाले टैंकर के बॉटम वॉल्व से बेंजीन केमिकल का रिसाव हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए। राहत की बात यह है कि मुस्तैदी से किए गए इस ऑपरेशन में किसी के भी हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। प्रभावित सड़क वाले हिस्से को जेट वॉटर से अच्छी तरह धोकर साफ कर दिया गया है। इसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया।

Image Source : reporter inputघटनास्थल पर 2 किलोमीटर तक का रास्ता बंद।

केमिकल को दूसरे टैंकर में किया शिफ्ट

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात चेंबूर इलाके में मैसूर कॉलोनी के पास बेंजीन ले जा रहे एक टैंकर नंबर GJ 05 CU 9629 से रिसाव का पता चला, लेकिन इसे जल्द ही काबू में कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रात 8:12 बजे मोनोरेल स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रभावित टैंकर से बेंजीन को एक खाली टैंकर में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर लिया गया।

ग्लेशियल एसिटिक एसिड ले जा रहा टैंकर झुका

एक अन्य घटना में, अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात मुलंड वेस्ट में LBS मार्ग पर सड़क किनारे बने एक चैंबर में फंसने के बाद ग्लेशियल एसिटिक एसिड ले जा रहा एक टैंकर झुक गया। यह घटना रात 8:52 बजे वैशाली नगर के पास हुई। फायर ब्रिगेड की टीम और वार्ड ऑफिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही थीं।

वहीं, एक अन्य घटना मध्य प्रदेश के धार जिले की है। राऊ-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट पर सोमवार को प्याज से लदे एक ट्राले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्राले का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्राले में लाखों रुपये कीमत का प्याज भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें-