A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में सिगरेट को लेकर आधी रात भिड़े दो गुट, मारपीट का VIDEO आया सामने; 6 गिरफ्तार

नागपुर में सिगरेट को लेकर आधी रात भिड़े दो गुट, मारपीट का VIDEO आया सामने; 6 गिरफ्तार

नागपुर में सिगरेट लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों की ओर से लोग एक-दूसरे पर हमला करते देखे गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सिगरेट को लेकर दोनों गुटों में हुआ विवाद। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सिगरेट को लेकर दोनों गुटों में हुआ विवाद।

नागपुर के टेकनाका इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद एक बार के पास दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना रात 12:30 बजे की बताई जा रही है। 

सिरगेट लेने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, एक बार में अलग-अलग टेबल पर दो-दो लोग डिनर कर रहे थे। डिनर के बाद जैसे वह बाहर निकले तो एक ग्रुप का व्यक्ति सिगरेट ले रहा था। तभी उस व्यक्ति से दूसरे ग्रुप के व्यक्ति ने कहा कि उसके लिए भी वह सिगरेट ले ले। जो व्यक्ति सिगरेट ले रहा था, उसने कहा कि वो खुद के लिए सिगरेट ले रहा है, उसके ले क्यों ले। इस बात को लेकर दोनों ग्रुप में जमकर बहस हुई।

पत्थर और चाकू से किए हमले

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि एक ग्रुप के व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने डंडे, पत्थर और चाकू से एक दूसरे पर हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ियां भी तोड़ दी। एक व्यक्ति ने अपने घर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है।

मारपीट में आठ लोग थे शामिल

नागपुर के कपिल नगर पुलिस निरीक्षक सतीश आडे ने बताया कि कल देर रात का मामला है। पुलिस को जैसे जानकारी मिली को मामला दर्ज करके कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे घटनाक्रम में आठ लोग इंवॉल्वड थे। दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना का वीडियो भी आया सामने

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग स्कूटी को भी तोड़ते हुए दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-

चुनाव प्रचार के बीच पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, महिला आयोग ने आज ही भेजा था नोटिस