A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पत्नी ने दारू के नशे में पति पर किया हमला, गाली देते हुए कई बार मारे चाकू; पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित

पत्नी ने दारू के नशे में पति पर किया हमला, गाली देते हुए कई बार मारे चाकू; पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित

मुंबई में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति पुलिस के पास पहुंचा। पति का कहना है कि उसकी पत्नी दारू के नशे में उसके साथ मारपीट करती है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पत्नी ने पति पर किया चाकू से किया हमला।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पत्नी ने पति पर किया चाकू से किया हमला।

मुंबई के सहकार रोड स्थित यादव नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर रोज दारू पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अंबोली पुलिस स्टेशन में पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी पीड़ित कई बार केस दर्ज करा चुका है।

पत्नी ने चाकू से किया हमला

मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरेशी (39) पर उनकी पत्नी ने उस पर नशे की हालत में चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरेशी सहकार रोड स्थित यादव नगर में रहते हैं। पीड़ित ने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति के मुताबिक, 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह घर पहुंचे, तो उनकी पत्नी सबा कुरेशी शराब के नशे में घर पर मौजूद थी।

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

रफीक ने जब पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सबा कुरेशी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा और फिर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में रफीक के दाहिने पैर के टखने और बाएं हाथ पर चोट आई, जिससे खून बहने लगा। 

पति ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित पति जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी पति जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी उसके ऊपर चाकू से लगातार हमला कर रही है। 

यह भी पढ़ें-

थार से कुचलकर दर्दनाक मौत, चीखती-चिल्लाती रह गई बुजुर्ग महिला; सामने आया VIDEO