1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दुल्हन के गले में वरमाला डालने के बाद दूल्हे को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरा; हो गई मौत

दुल्हन के गले में वरमाला डालने के बाद दूल्हे को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरा; हो गई मौत

अमरावती में मंगलवार को वरुड तहसील के पुसला गांव में शादी के कुछ ही घंटों बाद एक दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जयमाल के दौरान दूल्हे के मौत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER जयमाल के दौरान दूल्हे के मौत

महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद दिल दहला देने वाली और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 'वरमाला' समारोह के ठीक 30 मिनट बाद एक दूल्हे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शादी के घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। 

दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि दूल्हे को स्टेज पर ही हार्ट अटैक आ गया। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे और उन्होंने एक-दूसरे को 'वरमाला' पहनाई। वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह स्टेज पर ही गिर पड़े। परिजन और मेहमान तुरंत दूल्हे को नजदीकी अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने दूल्हे को 'हार्ट अटैक' के कारण मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खुशियों के जश्न के बीच मातम पसरा

जानकारी के मुताबिक, 31 साल के अमोल प्रकाश गोडबोले की शादी नागपुर जिले की एक लड़की के साथ हो रही थी। पुसला के श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर हॉल में  शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था। रिश्तेदार और मेहमान इस खुशी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। इस घटना से शादी के मंडप में मातम फैल गया, जहां खुशियों का जश्न चल रहा था।

25 नवंबर को अमोल की ज़िंदगी का सबसे बड़ा पल था। इसी दिन उनकी शादी हो रही थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शुभ मुहूर्त के अनुसार, अमोल ने दोपहर को वरमाला हुई। सभी लोग अमोल को शुभकामनाएं दे ही रहे थे तभी हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।