महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक ने मेल में अपने दोस्तों और पत्नी से दिल की बात कही। इसके बाद 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुणे का आईटी इंजीनियर लोनावाला के लायंस पॉइंट की 250 फीट गहरी खाई में कूदा। मृतक ने मौत से पहले पत्नी को ईमेल किया था। मृतक पुणे के बाणेर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान 32 वर्षीय इंजीनियर वीरेंद्र सिन्हा के रूप में हुई है।
वीरेंद्र ने मुंबई के पास लोनावाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लायंस पॉइंट से करीब 250 फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार तड़के उनकी कार लायंस प्वाइंट के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
पत्नी और दोस्तों को मैसेज किए
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वीरेंद्र ने अपनी पत्नी और दोस्तों को ईमेल और मैसेज के जरिए कुछ मैसेज भी भेजे थे। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। लोनावाला ग्रामीण पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर करीब 250 फीट नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक के मेल और मैसेज की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। यहीं से पुलिस को आत्महत्या की वजह पता चलने की उम्मीद है।
पत्नी से लड़ाई या काम का दबाव
बताया जा रहा है कि इंजीनियर की पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। मृतक ने पत्नी को जो मैसेज किए थे, उनमें यह भी बताया कि गाड़ी की चाबी पहिए के नीचे रखी है। हालांकि, आत्महत्या का खुलासा तब हुआ, जब उनकी कार को लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पत्नी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया है।
यह भी पढ़ें-
हाइवे किनारे सूट केस में मिली लड़की की सड़ी कटी लाश, पुलिस ने टैटू के सहारे कातिल को किया गिरफ्तार
क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली; मौत