1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली; मौत

क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली; मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 12, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 04:25 pm IST

तरनतारन के माई भागो लॉ कॉलेज में एक युवक ने अपने ही क्लासमेट को गोली मार दी और फिर खुद के सिर में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि क्लासमेंट की सगाई से वो नाराज था। दोनों छात्रों की मौत हो चुकी है।

क्लासमेट पर गोली मारता आरोपी युवक- India TV Hindi
क्लासमेट पर गोली मारता आरोपी युवक Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई दिल दहला देने वाली घटना में अब आरोपी छात्र की भी मौत हो गई है। प्रथम वर्ष के लॉ छात्र प्रिंस राज (20) ने अपनी सहपाठी संदीप कौर (19) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। बुधवार देर रात अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।

क्या थी पूरी घटना?

यह घटना 9 फरवरी की है, जो कॉलेज के क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में प्रिंस, संदीप और एक अन्य छात्रा साथ बैठे हुए दिखाई दिए, जबकि कुछ अन्य छात्र भी नजर आ रहे हैं। अचानक प्रिंस अपनी डेस्क से खड़ा हुआ, अपने बैग से पिस्तौल निकाली और संदीप को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी सिर में गोली मार ली और जमीन पर गिर पड़ा। संदीप कौर के साथ बैठी छात्रा इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गई। वह उठी और संदीप की ओर देखा, जो अचेत पड़ी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ छात्र कक्षा में प्रवेश करते देखे गए, लेकिन संदीप को देखकर वे भाग गए।

यहां देखें वीडियो-

परेशान कर रहा था आरोपी

संदीप के परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि प्रिंस कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। वहीं पीड़िता की मां हरजिंदर कौर ने सवाल उठाया कि एक छात्र कॉलेज में हथियार कैसे ला सका। परिवार ने बताया कि संदीप की सगाई हो चुकी थी। प्रिंस मलियां गांव का रहने वाला है, जबकि संदीप नौशेहरा पन्नुआं गांव की निवासी थी।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, दोनों मुख्य पक्षों (आरोपी और पीड़िता) की मौत के बाद अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया?

ये भी पढ़ें-

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, बार-बार करने लगे फोन, लेकिन पतिव्रता निकली पीड़िता, SP से कर दी शिकायत

घर में मजार, कुदरती ताकत और हाथ में जहरीली पोटली; पीरागढ़ी में 3 की हत्या करने वाला बाबा कमरुद्दीन कौन है? 6 की ले चुका जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।