1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. मोगा में 2 चचेरे भाइयों की हत्या, 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग; CM मान ने DGP को मौके पर भेजा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मोगा में 2 चचेरे भाइयों की हत्या, 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग; CM मान ने DGP को मौके पर भेजा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 26, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 11:33 pm IST

पंजाब के मोगा में दो चचेरे भाइयों साहिल जिंदल और गगन जिंदल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई, जिसमें चार अन्य लोग भी घायल हुए।

साहिल जिंदल और गगन जिंदल नाम के दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, मौत- India TV Hindi
साहिल जिंदल और गगन जिंदल नाम के दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, मौत Image Source : INDIA TV

पंजाब के मोगा में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग करके दो नौजवानों की हत्या कर दी गई। हमलावर बिना नंबर प्लेट की ब्लैक स्कॉर्पियों से आए। घर के बाहर खड़े साहिल जिंदल और गगन जिंदल नाम के दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग की। 20 राउंड से ज्यादा फायर किए। साहिल और गगन को कई गोलियां लगीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में 4 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। जैसे ही इस खौफनाक मर्डर की खबर फैली तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के डीजीपी को मौके पर भेजा। अपराधियों को तुरंत पकड़ने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुरानी रंजिश की वहज से हत्या की आशंका

पुलिस का दावा है कि ये पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला है। फिलहाल, पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और उसमें सवार हमलावरों की पहचान की जा सके, लेकिन इस घटना ने विपक्ष को एक बार फिर भगवंत मान की सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया। पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। ऐसे में भगवंत मान को कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है।

बीजेपी ने भी भगवंत मान पर हमला बोला। पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को पाकिस्तान बना दिया है। रोज लोगों की हत्या हो रही है। पुलिस लाचार है। अगर हालात बदलने हैं, तो पंजाब में बदलाव जरूरी है।

बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी को अराजक आपराधिक पार्टी का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब पंजाब से हत्या और नशे से जुड़ी खबरें सामने नहीं आतीं। गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब में रहने वाले लोगों का अब जीना दूबर हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास इसका कोई जवाब नहीं है। वहीं, पंजाब में स्कूटी पार्क करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

नशे की ओवरडोज से नौजवान की सड़क पर मौत 

इसके अलावा, सोमवार को बठिंडा से भी एक परेशान करने वाली खबर आई। बठिंडा में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की सड़क पर मौत हो गई। 32 साल के इस शख्स की लाश बठिंडा के परसराम नगर में सड़क पर पड़ी थी। डेडबॉडी के बगल में एक बाइक खड़ी थी और नौजवान के हाथ में नशे के इंजेक्शन लगे थे। सड़क पर लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने डेडबॉडी को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन लाश के बाजू में इंजेक्शन लगा था।

ये भी पढ़ें-

कार पर चले ईंट-पत्थर, चालक ने बोनट पर युवक को 500 मीटर तक घसीटा; VIDEO में कैद हुई घटना

सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; चर्चा में राजस्थान के ओमप्रकाश बिश्नोई की हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।