महाराष्ट्र के जलगांव में एक बुजुर्ग शिक्षक पर चौथी कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। आरोपी शिक्षक दो साल से लगातार बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मामला जलगांव जिले के धरणगांव का है। यहां एक टीचर ने चौथी क्लास की स्टूडेंट के साथ स्कूल में ही यौन शोषण किया। वह टीचर स्कूल में अश्लील वीडियो दिखाकर उसका शोषण कर रहा था। आरोपी ने दो साल पहले धमकाकर बच्ची का शोषण शुरू किया और गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।
बच्ची की मां की शिकायत पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी टीचर का नाम नंदलाल नारायण मराठे है। वह जिला परिषद स्कूल का शिक्षक है। इस मामले में आरोपी टीचर नंदलाल नारायण मराठे के खिलाफ धरणगांव पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था शिक्षक
पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ धरणगांव तहासील के एक गांव में रहती है। वह जेडपी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती है। आरोपी टीचर नंदलाल मराठे उसे स्कूल शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे झाड़ू लगाने के बहाने स्कूल बुलाता था। किसी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वह उसके साथ घिनौना काम करता था। इतना ही नहीं, वह उसे अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन शोषण भी करता था।
पिछले महीने किया रेप
30 अप्रैल, 2026 को स्कूल के आखिरी दिन इस वहशी टीचर ने बच्ची के साथ रेप किया था। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत के आधार पर धरणगांव पुलिस ने आरोपी टीचर नंदलाल मराठे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अग्निम कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का बयान
डीवाईएसपी अण्णासाहेब घोलप ने बताया कि धरणगाव पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में हम लोग बहुत ही गंभीरता से जांच कर रहे है। अपराधी टीचर के स्कूल में भी हमने जानकारी दे दी है और टीचर पर कठोर से कठोर कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस टीचर को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हम सब काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द कोर्ट में इसे पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।
(जलगांव से नरेंद्र कदम की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
रिटायरमेंट से पहले NEET के कई पेपर सेट करने में शामिल रहा PV कुलकर्णी, CBI अब इन पॉइंट्स पर कर रही पूछताछ
पत्नी के सामने अपमान का खौफनाक बदला: कलयुगी बेटे ने मूसल से वार कर माता-पिता को उतारा मौत के घाट