A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र उपचुनाव: सुनेत्रा पवार VS आकाश मोरे? बारामती और राहुरी से ये चेहरे हो सकते हैं MVA के उम्मीदवार

महाराष्ट्र उपचुनाव: सुनेत्रा पवार VS आकाश मोरे? बारामती और राहुरी से ये चेहरे हो सकते हैं MVA के उम्मीदवार

माना जा रहा है कि आकाश मोरे बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। मोरे वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव भी हैं।

बारामती से सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ रही हैं।- India TV Hindi
Image Source : PTI बारामती से सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ रही हैं।

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक, आकाश मोरे को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। मोरे वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव भी हैं। आज देर शाम तक उनके नाम पर मोहर लग सकती है। वहीं, राहुरी विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) उम्मीदवार के रूप में गोविंदराव मोकाटे को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

महायुति के उम्मीदवार?

बारामती और राहुरी, इन दोनों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सत्ताधारी गठबंधन (महायुति) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राहुरी सीट से बीजेपी ने अक्षय कार्डिले को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कार्डिले के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुई थी। अक्षय कार्डिले , दिवंगत शिवाजी कार्डिले के बेटे हैं।

बारामती से सुनेत्रा पवार

वहीं, राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक बारामती पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है। अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में उतरेंगी। बारामती पवार परिवार का गढ़ रहा है, ऐसे में सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी काफी मायने रखती है। सुनेत्रा पवार वर्तमान में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बारामती में 'वहिनी' (भाभी) के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें-

"तथ्य विजयी होंगे, झूठ बेनकाब होगा", पंजाब के मुद्दों पर लगे आरोपों पर राघव चड्ढा ने दिया जवाब

मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद