1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अधिकारी ने अपने ही बैंक से लूट लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपये, ऑनलाइन गेमिंग में हुआ था नुकसान

अधिकारी ने अपने ही बैंक से लूट लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपये, ऑनलाइन गेमिंग में हुआ था नुकसान

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए बैंक के अधिकारी ने अपने ही बैंक से 1 करोड़ 58 लाख 47000 रुपये लूट लिए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

maharashtra bank loot bhandara district- India TV Hindi
Image Source : REPORTER भंडारा में बैंक लूट की गुत्थी सुलझी।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में जिले के सीतासावंगी ग्राम स्थित केनरा बैंक की शाखा से 1 करोड़ 58 लाख 47000 रुपये की चोरी हो गई थी। अब इस मामले की गुत्थी भंडारा पुलिस ने सुलझा ली है। जानकारी सामने आई है कि बैंक के ही सहायक प्रबंधक मयूर छबिलाल नेपाले ने शेयर मार्केट में आनलाइन ट्रेडिंग एवं ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान के भरपाई करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से 1 करोड़ 7 लाख 1000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने कैसे सुलझाया केस?

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नागपुर से धर दबोचा। पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने भंडारा जिले के सभी सीसीटीवी की जांच की। पुलिस ने 3 घंटे के अंदर चोरी का पर्दाफाश कर दिया। चोरी करने के बाद आरोपी ने पूरे पैसे उसके घर पर खड़ी कार में रखा हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

भंडारा जिले के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कर्नाटक के हुबली जिले में हुए बैंक चोरी की घटना की तरह ही इस योजना को अंजाम दिया। बैंक के अधिकारी ने बैंक के स्ट्रांग रूम को लॉक नहीं किया। सीसीटीवी को डिस्कनेक्ट कर दिया, डीवीआरवी निकाल लिया और तीन बैग में पैसे भर कर नागपुर में अपने घर लेकर चला गया। आरोपी के ऊपर ऑनलाइन गेमिंग की वजह से करीब 80 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसे लौटाने के लिए उसने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- मुंबई में आठ मंजिला रिहायशी इमारत की 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे अबू आजमी