मुंबई में एक आवासीय इमारत के फ्लैट में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, विद्याविहार इलाके में एक आठ मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गांड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। खबर लिखने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
दमकल विभाग को आग लगने की सूचना करीब पांच बजे मिली। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस और बीएमसी के अधिकारी मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम मुंबई के विद्याविहार इलाके में एक आवासीय इमारत के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि कम से कम आठ दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोई भी घायल नहीं हुआ है।
कुर्ला पश्चिम इलाके में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग
वहीं मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण चार मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर आग लग गई। 1 बजे लगी आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। आग लगभग बुझ चुकी है। इससे भूतल पर चार से पांच दुकानें प्रभावित हुईं।