A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS का एक्शन, मुंबई-नागपुर समेत इन जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS का एक्शन, मुंबई-नागपुर समेत इन जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

महाराष्ट्र में पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS ने बड़ा एक्शन लिया है। नालासोपारा, मीरारोड और नागपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

maharashtra ats raid- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) महाराष्ट्र में ATS, संदिग्धों की तलाश में कई जगहों पर तलाश कर रही है।

Maharasthra ATS Raid: पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी गैंग और डोगर गैंग से जुड़े या उसे फॉलो करने वाले लोगों पर महाराष्ट्र ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। ATS सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज (बुधवार को) सुबह 8 बजे से पूरे महाराष्ट्र में ATS की छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के नालासोपारा, मीरारोड, नागपुर, पुणे, मुंबई, अकोला, नांदेड़, नाशिक और जलगांव में ATS की छापेमारी जारी है। जो भी लोग या लोकल गैंग इन तमाम गैंगस्टर से सोशल मीडिया से भी जुड़े हैं या उन्हें फॉलो करते हैं, ऐसे तमाम लोगों से ATS पूछताछ करेगी।

सोशल मीडिया से अपने गैंग में युवाओं को किया शामिल

बता दें कि जांच एजेंसियों को लंबे वक्त से इनपुट मिल रहे थे कि बॉर्डर पार बैठे ये गैंगस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से महाराष्ट्र के युवाओं को भड़काने और अपने गैंग में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे। ये गुट लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच देकर स्थानीय लड़कों को अपने ट्रैप में फंसा लेते हैं।

साजिश को पनपने देने से पहले खत्म करने की कोशिश

ATS का यह ऑपरेशन प्रमुख तौर पर इन गैंग्स के Sleeper Cells और लोकल गुर्गों की पहचान करने के मकसद से चलाया जा रहा है, ताकि महाराष्ट्र में हथियारों की तस्करी या किसी भी बड़ी साजिश को पनपने से पहले ही खत्म कर दिया जा सके।

हवाला के पैसे को लेकर भी हो रही जांच

इस बड़े खोजी अभियान में ATS की कई टीमें लगी हुई हैं और संदिग्धों के अड्डों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक टूल्स सीज किए जा रहे हैं। इसके अलावा, जांच अफसर इन संदिग्धों के बैंक अकाउंट्स और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रहे हैं, ताकि यह पता लग सके कि 'हवाला' के माध्यम से पाकिस्तान या अन्य देशों से कोई पैसा तो नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ी; 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस किए जब्त