1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ी; 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस किए जब्त

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ी; 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस किए जब्त

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 29, 2026 02:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 02:08 pm IST

ISI Linked Arms Smuggling: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल हथियार स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पंजाब में ड्रोन और नेपाल से सड़क के रास्ते हथियार भारत लाए जा रहे थे। बांग्लादेश में बैठा शाहबाज अंसारी इस Module को संभाल रहा था।

Delhi Police Special Cell arms bust- India TV Hindi
स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की खेप पकड़ी है। Image Source : REPORTERS INPUT

Delhi Police Special Cell Arms Bust: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ड्रोन और बॉर्डर रूट के जरिए भारत लाई गई अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद की है। इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में जिगाना और ग्लॉक जैसी विदेशी पिस्टल शामिल हैं। कुल 23 अत्याधुनिक हथियार और 92 कारतूस जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बिहार के मुंगेर में बने देसी हथियार भी बरामद हुए हैं।

ISI से जुड़े हथियार सप्लाई नेटवर्क के तार

जांच में सामने आया है कि यह हथियार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और अन्य राज्यों के गैंगस्टर्स व असामाजिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान के हथियार सप्लायरों और आईएसआई से जुड़े हुए हैं।

Delhi Police Special Cell
Image Source : REPORTERS INPUTबड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी हुई है।

बांग्लादेश में बैठा शाहबाज ऑपरेट कर रहा नेटवर्क

इस पूरे मॉड्यूल को यूपी के खुर्जा का निवासी शाहबाज अंसारी संभाल रहा है। शाहबाज अंसारी, फिलहाल बांग्लादेश में है और वहीं से ऑपरेट कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज का चाचा रेहान अंसारी भी शामिल हैं। रेहान दुबई में बैठा हुआ है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था नाम

शाहबाज अंसारी का नाम पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आ चुका है। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटकर वह बांग्लादेश फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल और पंजाब बॉर्डर के रास्ते हथियारों की सप्लाई करते थे। राहिल अंसारी, जो शाहबाज का कजिन है, भारत में हथियारों की खेप रिसीव करता था।

पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी स्पेशल सेल

वहीं, दिल्ली के मौजपुर का निवासी फरदीन, यूपी के आजमगढ़ निवासी विशाल सिंघानिया और जौनपुर का अहमद इन हथियारों को आगे बेचने का काम करते थे। स्पेशल सेल अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत