जैसलमेर से एक युवक को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। उसे ISI के लिए काम करने की आशंका के तहत गिरफ्तार किया गया है।
सीरियाई सुरक्षा बलों ने आईएसआईएस के सदस्यों को रखे जाने वाली जेल पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। बुधवार को सीरियाई सुरक्षा बलों ने जेल पर पूर्ण कब्जे का दावा किया।
अमेरिका ने दक्षिण-पश्चिम एशिया के मुस्लिम देश पर घातक एयरस्ट्राइक की है। यह हमला शनिवार की रात किया गया। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने अलकायदा से जुड़े मुस्लिम लीडर को हवाई हमले में ढेर कर दिया है।
हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अंबाला और कैथल से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एयर फोर्स स्टेशन और भारत-पाक तनाव से जुड़ी संवेदनशील जानकारी ISI तक पहुंचाने का शक है। मोबाइल डिवाइस की जांच जारी है।
पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI भारत के बच्चों को निशाना बना रही है। पंजाब के कई जिलों में बच्चों के ISI एजेंसी के संपर्क में होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक बच्चे को पकड़ा गया है।
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। FBI ने 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है जो आतंकी संगठन ISIS से प्रभावित होकर बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहा था।
तुर्की पुलिस और आईएसआईएस के आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं। इस घटना में तुर्की के 3 पुलिस कर्मी भी शहीद हो गए।
सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट वादी अल-दहब इलाके की इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुआ।
अमेरिकी सेना ने कहा कि ये हमले रात भर चले हैं। इस ऑपरेशन का हवाई हमलों फुटेज भी जारी किया गया है। नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है।
जॉर्डन ने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमेरिका के साथ मिलकर हमले करने की पुष्टि की है। यह हमला इस महीने की शुरुआत में 3 अमेरिकी नागरिकों की हत्या के जवाब में किया गया था। जॉर्डन ने कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य चरमपंथियों को रोकना और क्षेत्रीय सुरक्षा को बनाए रखना था।
अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर 70 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे खूनी बदला बताया है। मगर आइये आपको बताते हैं कि अमेरिका ने यह हमला क्यों किया?
अमेरिका ने सीरिया के ISIS कैंप पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने ISIS को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आप पर पहले से कहीं ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा।
अमेरिकी सैनिकों की हत्या किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी गुस्से में दिखे। ट्रंप ने सीरिया को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल लकड़ी चोरी करके बेच रहा था, ये खुलासा ईडी की जांच में हुआ है। ISIS के सदस्य संरक्षित वनक्षेत्र से खैर की लकड़ियां काटकर तस्करी कर रहे थे। जानें ये पूरा मामला क्या है।
पूर्व ISI चीफ फैज हामिद वहीं शख्स हैं, जिन्हें 2 साल पहले तक पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स के रूप में जाना जाता था। वह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारी थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों से 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके तार पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
Delhi Weapons Smuggling Racket: ISI के इशारे पर काम करने वाले इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह के सदस्यों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। उनके पास से 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Faridabad Terror Network: लाल किला धमाका मामले से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। संदिग्धों के मोबाइल से बम बनाने के वीडियो मिले हैं। इसके अलावा, मुजम्मिल-उमर के ISIS आतंकी कमांडर से हुई मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है।
छत्तीसगढ़ ATS ने रायपुर में ISIS के लिए काम कर रहे दो नाबालिगों को पकड़ा है, जो पाकिस्तान स्थित मॉड्यूल के इशारे पर फर्जी सोशल मीडिया ID से देशविरोधी और कट्टरपंथी सामग्री फैला रहे थे। इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें बरगलाया गया था। ATS ने तकनीकी सबूतों के आधार पर UAPA के तहत कार्रवाई की।
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित एक ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़