1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे, दिल्ली पुलिस ने बताया- 'मुन्ना अभी भी पाकिस्तान में है'

पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे, दिल्ली पुलिस ने बताया- 'मुन्ना अभी भी पाकिस्तान में है'

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 30, 2026 05:04 pm IST,  Updated : May 30, 2026 06:22 pm IST

स्पेशल सेल को शक है कि सभी ग्रेनेड, ग्लॉक पिस्टल और कारतूस ड्रोन के जरिए हिंदुस्तान भेजे गए हैं। इस मॉड्यूल के चार मुख्य हैंडलर थे। मुन्ना नाम का आरोपी अभी भी पाकिस्तान में है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नेटवर्क है। एक विजय शूटर नाम के डॉन को पुणे से पकड़ा था, जिसके बाद साहिब गंज से एक और पकड़ा गया। इनसे पता चला कि ये शहजाद भट्ठी से जुड़े हैं, जो दिल्ली समेत कई शहरों में साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे थे। 

पूछताछ के बाद महाराष्ट्र से दो और आतंकी पकड़े गए और पंजाब से तीन आतंकी पकड़े गए, जो दिल्ली में छतरपुर की तरफ जा रहे थे। इन्हें दिल्ली में सिक्योरिटी पर्सनल्स पर गोली चलानी थी। पूछताछ के बाद मुन्ना जगाड़ा के बारे में पता चला, जिसने पहले छोटा राजन पर हमला किया था।

स्पेशल कमिश्नर ने बताया- कैसे किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर अनिल शुक्ला ने बताया कि यह पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित गैंग्सटर मॉड्यूल था। इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक पुणे से था और दूसरा झरखंड से था। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में हमले के लिए टीम बन रही हैं, जिनके कुछ हैंडलर हैं। इसके बाद मुंबई से दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में कुछ जगहों पर रेकी की गई थी। इनमें रेलवे स्टेशन और बिज्र भी शामिल थे। इन लोगों ने बताया कि दिल्ली में एक टीम पहुंच चुकी है। इस टीम के पास चार हैंड ग्रेनेड और कई अन्य हथियार बरामद किए गए, जो पाकिस्तान से आए थे।

बड़ी आतंकी साजिश की फिराक में थे आरोपी

मुन्ना के संपर्क में थे सभी, एक नेपाली जो यहां मुन्ना के कहने पर था। वो इन्हें फाइनेंसियल सपोर्ट कर रहा था। साल 2000 में अटैक किया था। जगाड़ा सलीम के नाम से पाकिस्तान भी गया था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तानी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है। एक विजय शूटर नाम के डॉन को पुणे से पकड़ा था, जिसके बाद साहिब गंज से एक और आतंकी पकड़ा गया। इनसे पता चला कि ये शहजाद भट्ठी से जुड़े हैं, जो दिल्ली समेत कई शहरों में साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे थे।

मॉड्यूल के 4 मुख्य हैंडलर थे

इस मॉड्यूल के चार मुख्य हैंडलर थे। मुन्ना जिगाड़ा, दिलावर खान, शहजाद भट्टी और आमिर जट्ट। आतंकियों के पास पाकिस्तान आर्डिनेंस में बने हथियार मिले हैं। मुन्ना जगड़ा की लोकेशन कराची बताई जा रही है। उसने अपने एक असेट जो कि नेपाली नागरिक है। उसे दिल्ली भेजा था। उसने इस मोड्यूल को फाइनेंसियल सपोर्ट दिया। इनके पास से 4 ग्रेनेड जिन्हें एनएसजी ने ब्लास्ट किया। 25 जिंदा कारतूस जो पाकिस्तान के हैं बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल को शक है कि सभी ग्रेनेड, ग्लॉक पिस्टल और कारतूस ड्रोन के जरिए हिंदुस्तान भेजे गए हैं। मुन्ना जगाड़ा अभी पाकिस्तान के कराची में है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, दिन में हुआ अंधेरा; चमक रही है बिजली

दिल्ली के हौज खास में दर्दनाक हादसा, AC में ब्लास्ट के कारण रिटायर्ड IAS की दम घुटने से मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।