1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Subhash Kumar,  Khushbu Rawal
 Updated : Sep 14, 2026 11:28 pm IST

राजस्थान में अब डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है क्योंकि राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। बीजेपी ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं जयपुर से लेकर अजमेर तक तमाम नगर निकायों का रिजल्ट हमारी इस खबर में।

राजस्थान के...- India TV Hindi
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बीजेपी नेताओं के साथ जश्न मनाते हुए। Image Source : PTI

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में आज बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की। राजस्थान के 10 नगर निगमों में 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय है। अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में भी बीजेपी का मेयर बन सकता है। मजे की बात ये है कि गहलोत के वार्ड में बीजेपी ने जीत दर्ज की लेकिन केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के वार्ड में कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस को सिर्फ एक बीकानेर नगर निगम में कामयाबी मिली, यहां कांग्रेस का मेयर बनना तय है। अजमेर और पाली में कांग्रेस के सबसे ज्यादा पार्षद जीते हैं लेकिन यहां मेयर किसका होगा, ये फैसला निर्दलीय पार्षद करेंगे।

देश के नौजवान मोदी के साथ- CM भजनलाल शर्मा

जयपुर के 150 वार्ड में से 146 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं जिसमें बीजेपी ने 78 वार्ड पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 53 वार्ड में जीत मिली है। कोटा, उदयपुर और अलवर में बीजेपी जीती है। भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। भरतपुर के 65 वार्ड में से 38 पर निर्दलीय जीते हैं। बीजेपी को 20 और कांग्रेस को 7 वार्ड में जीत मिली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भारी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब तो कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि देश के नौजवान मोदी के साथ हैं।

जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव टला

वहीं, आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इन निकायों में कुछ बूथों के नतीजे EVM में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो सके हैं। ऐसे में अब जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा और वोटों की गिनती 17 सितंबर को की जाएगी।

राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था और बीते शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा था और दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69 प्रतिशत  था। दोनों चरणों में कुल वोटिंग 74.05 प्रतिशत रहा था।

नगर निगमों की लिस्ट

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को हुई थी। इस चरण में 162 नगर निकायों के लिए वोटिंग हुई थी जिनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाओं में चुनाव का आयोजन हुआ था। पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं।

राजस्थान में 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ था। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद तथा 117 नगरपालिकाओं में चुनाव आयोजित हुए और कुल 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस फेज में जिन 6 नगर निगमों के लिए मतदान हुआ, उनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं।

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2026 Highlights:

Auto Refresh
Refresh
  • 10:43 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BJP को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता का हृदय से आभार- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। उन्होंने कहा, ''यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है। यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है।'' पीएम मोदी ने कहा इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा। इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई।

  • 9:39 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट

    जोधपुर नगर निगम, कोटा नगर निगम, जयपुर नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव स्थगित। चुनाव आयोग ने यह ऐलान किया है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक इन स्थानों पर कुछ बूथों पर EVM में खराबी के चलते मतगणना प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

     

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जयपुर में BJP के सभी मुस्लिम उम्मीदवार हारे

    जयपुर में बीजेपी के सभी मुस्लिम उम्मीदवार हार गए हैं। जयपुर नगर निगम के मुस्लिम बहुल इलाकों में बीजेपी ने 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में इन सभी उम्मीदवारों पर खास नजर थी। 

  • 8:56 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    GenZ आंदोलन के बाद भी बीजेपी की बड़ी जीत

    जंतर-मंतर पर हुए GenZ आंदोलन के बाद राजस्थान में ये पहला चुनाव था जिसमें बीजेपी को जीत मिली है। इसीलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह रहे हैं कि GenZ की पसंद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं।

     

  • 8:05 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    राजस्थान नगर निगम के नतीजे

    राजस्थान में नगर निगमों के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी को 5 में जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 1 जबकि 4 नगर निगमों में त्रिशंकु की स्थिति बनी है।

     

  • 8:02 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस ने वसुंधरा के गढ़ में लगाई सेंध, सचिन पायलट के टोंक इलाके में भी अच्छा प्रदर्शन

    सबसे बड़ा उलटफेर झालावाड़ में देखने को मिला, जिसे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 45 में से 29 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि बीजेपी 13 सीटों पर सिमट गई। इस नतीजे से कांग्रेस उस इलाके में बोर्ड बनाने की स्थिति में आ गई है जिसे लंबे समय से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है।

    कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में भी बड़ी जीत हासिल की। ​​टोंक नगर परिषद की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 32, बीजेपी ने 19 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस ने न केवल पायलट के निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया, बल्कि बोर्ड बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत भी हासिल किया।

     

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    रिजल्ट के बाद CM भजनलाल को दिल्ली बुलाया गया

    राजस्थान निकाय चुनाव के रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली बुलाया गया है। मंगलवार सुबह भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

     

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BJP के प्रदर्शन पर क्या बोले सीएम भजनलाल?

    राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, आज मैं राज्य के नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक और शानदार जीत के लिए राजस्थान की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। राजस्थान की जनता ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में राज्य में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने पीएम के ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के विज़न को अपनाया है। राजस्थान के युवाओं ने एक बार फिर पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। देश भर के युवा उनके विज़न को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। पिछले ढाई वर्षों में, हमने जनता से किए गए 78% वादे पूरे किए हैं। स्थानीय निकायों के लिए हमारे द्वारा पेश किए गए ‘शहरी विकास घोषणापत्र’ पर भी लोगों को भरोसा है, जो जन कल्याण, विकास और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है। हम युवाओं, महिलाओं, आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस घोषणापत्र में किए गए वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।

     

  • 6:23 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और अलवर में BJP की बढ़त

    • जयपुर नगर निगम: भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 52 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। कुल 150 में से 140 सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं।
    • जोधपुर नगर निगम: भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 44-44 सीटें जीती हैं, जबकि अन्य के खाते में 11 सीटें गई हैं। कुल 100 में से 99 सीटों का परिणाम घोषित हुआ है।
    • कोटा नगर निगम: भाजपा 55 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त में है। कांग्रेस को 39 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं। कुल 100 में से 98 सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं।
    • बीकानेर नगर निगम: कांग्रेस ने 42 सीटों के साथ बढ़त बनाई है। भाजपा को 27 और अन्य को 11 सीटें मिली हैं। सभी 80 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
    • अजमेर नगर निगम: कांग्रेस 37 सीटों के साथ भाजपा के 32 से आगे है। अन्य के खाते में 11 सीटें हैं। सभी 80 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
    • उदयपुर नगर निगम: भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 23 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं। सभी 80 सीटों के परिणाम घोषित हैं।
    • भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा 45 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस को सिर्फ 10 और अन्य को 15 सीटें मिली हैं। सभी 70 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
    • अलवर नगर निगम: भाजपा 28 सीटों के साथ कांग्रेस के 23 से आगे है। अन्य के खाते में 14 सीटें हैं। सभी 65 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
    • भरतपुर नगर निगम: यहां अन्य प्रत्याशियों ने बड़ा उलटफेर किया है। अन्य के खाते में 38 सीटें हैं, जबकि भाजपा को 20 और कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली हैं। सभी 65 सीटों के परिणाम घोषित हैं।
    • पाली नगर निगम: कांग्रेस 29 सीटों के साथ भाजपा के 21 से आगे है। अन्य को 15 सीटें मिली हैं। सभी 65 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

    भाजपा की बढ़त: जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और अलवर
    कांग्रेस की बढ़त: बीकानेर, अजमेर और पाली
    बराबरी: जोधपुर- भाजपा 44, कांग्रेस 44
    अन्य की बढ़त: भरतपुर- 38 सीटें

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BJP ने कितने वार्डों पर जीत दर्ज की?

    राजस्थान नगर निकाय के 9,900 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी ने 4,026 वार्डों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है।

  • 5:53 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कई नगर परिषदों में निर्दलीय उम्मीदवार मजबूत बनकर उभरे

    राजस्थान की 9 नगर परिषदों - बहरोड़, डीग, फतेहपुर, हनुमानगढ़, हिंडौन, कोटपूतली, मकराना, नागौर और तिजारा में निर्दलीय उम्मीदवार सबसे बड़े गुट के तौर पर उभरे हैं।

    इन नतीजों से पता चलता है कि इन नगर निकायों में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने किसी भी एक राजनीतिक पार्टी के मुकाबले ज्यादा सीटें जीती हैं।

     

  • 5:35 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस ने 10 नगर परिषदों में हासिल किया बहुमत

    कांग्रेस ने राजस्थान की 10 नगर परिषदों - झालावाड़, झुंझुनू, करौली, लालसोट, नीम का थाना, प्रतापगढ़, शाहपुरा (भीलवाड़ा), सीकर, सिरोही और टोंक में बहुमत हासिल कर लिया है।

    पार्टी 8 अन्य नगर परिषदों - दौसा, धौलपुर, डीडवाना, गंगापुर सिटी, जालौर, खैरथल, कुचामन सिटी और शाहपुरा (जयपुर) में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

     

  • 4:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजे

    कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में से अब तक 83 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें 30 वार्डों में कांग्रेस, 50 में बीजेपी और 3 में निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

    बाकी सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं। चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

     

     

  • 4:26 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के नतीजे

    भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में BJP को स्पष्ट बहुमत मिला है; पार्टी ने 70 में से 45 वार्डों में जीत हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवार 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस ने 10 वार्ड जीते।

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जयपुर नगर निगम में BJP आगे

    जयपुर नगर निगम में भी BJP आगे चल रही है। अब तक घोषित नतीजों में पार्टी ने 130 में से 69 वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को 50 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 11 वार्ड जीते हैं।

    150 में से 20 वार्डों के नतीजे अभी आने बाकी हैं, लेकिन BJP जयपुर में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    राजस्थान निकाय चुनावों में बीजेपी 3,945 वार्डों में जीत के साथ आगे

    राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी 3,945 वार्डों में जीत हासिल कर अग्रणी पार्टी बनकर उभरी है, उसके बाद कांग्रेस 3,438 और निर्दलीय 2,161 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बीजेपी ने बालोतरा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़, चोमू, चूरू, डूंगरपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, निंबाहेड़ा, फलौदी, पुष्कर, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, श्री गंगानगर और सुजानगढ़ सहित कई नगर परिषदों में भी जीत हासिल की।

  • 4:20 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बीकानेर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत

    कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया और 80 में से 42 वार्डों में जीत दर्ज की। बीजेपी 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 सीटें जीतीं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को एक सीट मिली।

  • 3:28 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अलवर, उदयपुर में BJP आगे, अजमेर-पाली में कांग्रेस आगे; जोधपुर में मुकाबला बराबरी पर

    • अलवर नगर निगम के सभी 65 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। BJP ने 28 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 23, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 और BSP ने एक सीट जीती।
    • उदयपुर नगर निगम में सभी 80 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। BJP ने 53 सीटें जीतीं, इसके बाद कांग्रेस को 23, निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन और CPI(M) को एक सीट मिली।
    • अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि BJP ने 32 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 11 सीटें जीतीं।
    • भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 65 में से 38 सीटें जीतीं, जबकि BJP को 20 और कांग्रेस को सात सीटें मिलीं।
    • पाली नगर निगम में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतीं, इसके बाद BJP को 21 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 11 सीटें मिलीं।
    • जोधपुर नगर निगम में 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। BJP और कांग्रेस 44-44 सीटों के साथ बराबरी पर हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 11 सीटें जीती हैं।
  • 3:01 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की जीत

    भाजपा ने सवाई माधोपुर नगर परिषद में जीत हासिल कर ली है। पार्टी ने 33 वार्ड हासिल किए हैं। कांग्रेस को 18 और निर्दलीयों को 9 वार्ड में जीत मिली है।

  • 3:00 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बीजेपी ने चोमू नगर परिषद चुनाव जीता

    भारतीय जनता पार्टी ने चोमू नगर परिषद चुनाव में 30 वार्डों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 12 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिलीं हैं।

     

  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा ने बाड़मेर नगर परिषद चुनाव जीता

    भाजपा ने बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में 29 वार्डों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 21 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 सीटें मिलीं हैं।

  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा ने भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव जीता

    भाजपा ने भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल कर ली है। भाजपा को 30 वार्ड में जीत मिली है। कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 20 और बीएसपी ने 1 सीट जीती है।

  • 2:55 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजे

    अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 37 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा को 32 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

  • 2:40 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बीकानेर नगर निगम के परिणाम

    बीकानेर नगर निगम के परिणाम सामने आ रहे हैं-:

    • कांग्रेस: ​​41
    • भाजपा: 27
    • निर्दलीय: 10
  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भीलवाड़ा नगर निगम का हाल

    भीलवाड़ा नगर निगम में नतीजे सामने आ रहे हैं-:

    • बीजेपी: 43
    • कांग्रेस: ​​09
    • निर्दलीय: 14

     

  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    BJP 3688 वार्ड में आगे, कांग्रेस को 3135 में बढ़त

    राजस्थान में आयोजित नगर निकाय चुनावों के नतीजों में भाजपा 3688 वार्ड में आगे चल रही है। इसके बाद कांग्रेस है जो कि 3,135 वार्ड में और निर्दलीय उम्मीदवार 2,039 वार्ड में आगे चल रहे हैं। आंकड़ों में  BJP की बढ़त दिख रही है।

  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम

    उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम 2026 सामने आ गया है-:

    • भाजपा: 53
    • कांग्रेस: ​​23
    • भारत: 3
    • सीपीआई (M): 1
  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उदयपुर नगर निगम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत

    BJP ने उदयपुर नगर निगम में 80 में से 53 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को यहां 23 सीटें मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं और CPI(M) ने एक वार्ड पर जीत हासिल की है।

     

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डीग नगर परिषद में निर्दलीयों को बढ़त

    राजस्थान के डीग नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरे हैं। उन्होंने 24 वार्ड जीते हैं। वहीं, भाजपा को 16 वार्ड मिले हैं।

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    झुंझुनू नगर परिषद में कांग्रेस की जीत

    कांग्रेस ने झुंझुनू नगर परिषद में जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस ने 30 वार्ड हासिल किए हैं। बीजेपी को 15 सीटें मिलीं है और निर्दलीयों ने भी 15 सीटें जीतीं है।

     

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    नीमा का थाना नगर परिषद में कांग्रेस की जीत

    कांग्रेस ने नीमा का थाना नगर परिषद में 20 वार्ड हासिल कर के जीत दर्ज कर ली है। भाजपा को 17 वार्ड मिले हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 वार्ड जीते हैं।

     

  • 2:08 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पाली नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ा दल

    पाली नगर निगम में कांग्रेस 29 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया है। बता दें कि पाली नगर निगम में बहुमत के लिए 33 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा। 

     

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    फलोदी नगर परिषद में भाजपा की जीत

    भाजपा ने फलोदी नगर परिषद में 20 वार्ड जीतकर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस को यहां 13 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलियों ने 7 सीटें हासिल की है।

     

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम का हाल

    जयपुर नगर निगम के नतीजे सामने आ रहे हैं-:

    • बीजेपी: 53
    • कांग्रेस: ​​36
    • निर्दलीय: 06
  • 2:04 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    तिजारा नगर परिषद में निर्दलीयों की जीत

    तिजारा नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। 31 वार्ड जीतकर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 वार्ड मिला है।

  • 2:03 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सुजानगढ़ नगर परिषद में भाजपा की जीत

    भाजपा ने सुजानगढ़ नगर परिषद में जीत हासिल कर ली है। चुनाव में भाजपा ने 31 वार्ड हासिल किए। कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीयों ने 20 सीटें जीतीं।

     

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उदयपुर नगर निगम में BJP की बढ़त मजबूत

    उदयपुर नगर निगम में अब तक हुई वोटों की गिनती में भाजपा ने 75 में से 49 वार्ड जीत लिए हैं। वहीं, कांग्रेस को 23 और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें मिली हैं। बाकी 5 वार्डों में वोटों की गिनती अभी चल रही है।

     

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर में सबसे बड़ा झटका BJP को

    अजमेर में सबसे बड़ा झटका BJP को लगा है। 36 साल से चला आ रहा बोर्ड अब बहुमत के आंकड़े से दूर हो गया है। पिछली बार 48 सीटें जीतने वाली BJP इस बार कांग्रेस से पिछड़ गई है। अजमेर में सत्ता की चाबी अब निर्दलीयों के हाथ!

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर में चौंकाने वाला नतीजा

    अजमेर नगर निगम की 80 सीटों में कांग्रेस 37 पर, BJP 32 पर और निर्दलीय 11 पर जीते। बहुमत किसी को नहीं मिला है। अब 11 निर्दलीय अजमेर का बोर्ड तय करेंगे।

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    12 नगर परिषदों में कांग्रेस आगे

    राजस्थान के 12 नगर परिषदों में कांग्रेस आगे है। ये हैं- चूरू, दौसा, धौलपुर, डीडवाना, जालौर, झालावाड़, करौली, खैरथल, कुचामन सिटी, लालसोट, प्रतापगढ़ और सीकर।

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    20 नगर परिषदों में भाजपा आगे

    भाजपा 20 नगर परिषदों- बालोतरा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़, चोमू, डूंगरपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, नागौर, नीम का थाना, निंबाहेड़ा, पुष्कर, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, सिरोही, श्री गंगानगर और टोंक में आगे चल रही है।

     

  • 12:59 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बारां नगर परिषद में किसे कितनी सीटें?

    बारां नगर परिषद में AAP को बहुमत मिला है

    • AAP: 32 वार्ड
    • कांग्रेस: ​​17 वार्ड
    • BJP: 9 वार्ड
    • निर्दलीय: 2 वार्ड
  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बारां नगर परिषद में AAP को बहुमत मिला

    बारां नगर परिषद चुनाव के सभी 60 वार्डों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

     

  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव का रिजल्ट

    चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। BJP ने यहां 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। परिषद में बहुमत का आंकड़ा 31 का था। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटें जीतीं। BJP के लिए बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जोधपुर नगर निगम में भाजपा, कांग्रेस से आगे

    BJP ने जोधपुर नगर निगम में 44 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस को 41 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिली हैं। 100 में से 95 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और पांच वार्डों के नतीजे आने बाकी हैं।

     

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जोधपुर नगर निगम में कौन आगे?

    नगर निगम जोधपुर कुल वार्ड - 100

    • BJP - 44
    • CON -41
    • निर्दलीय -10

    कुल परिणाम- 95

     

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम में कांग्रेस का हाल

    जयपुर नगर निगम में कांग्रेस का हाल

    कांग्रेस -18

    1. वार्ड 2- मणिराज सिंह

    2. वार्ड 21- राकेश लाटा

    3. वार्ड 32- सीमा शर्मा

    4. वार्ड 45- सुभाष नौनीवाल

    5. वार्ड 51- मनमोहन गुर्जर

    6. वार्ड 52- हनुमान सैनी

    7. वार्ड 61- सुरेश मीणा

    8. वार्ड 63- प्रभुदयाल

    9. वार्ड 71- फाइज़ हसन

    10. वार्ड 82- महेश चंद यादव

    11. वार्ड 83- चंद्र प्रकाश कुमावत

    12. वार्ड 84- भरत कुमार

    13. वार्ड 91- सीताराम मेहरा

    14. वार्ड 93- जितेंद्र शर्मा

    15. वार्ड 102- शीला गुर्जर

    16. वार्ड 103- मोहम्मद हनीफ

    17. वार्ड 113- गजनफर अली

    18. वार्ड 124- कांता देवी

    निर्दलीय- 1

    1. वार्ड 1- मोहनलाल कुमावत

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम में भाजपा कहां जीती?

    जयपुर नगर निगम अपडेटेड लिस्ट

    भाजपा- 25

    1. वार्ड 3- भवानी शंकर शर्मा

    2. वार्ड 11- शैलेन्द्र शर्मा

    3. वार्ड 12- राजेंद्र सैनी

    4. वार्ड 22- वीरेंद्र सिंह शेखावत

    5. वार्ड 23- विकास बारेठ

    6. वार्ड 24- आनंद सिंह खेड़ी

    7. वार्ड 31- विजय अग्रवाल

    8. वार्ड 33- सीमा यादव

    9. वार्ड 41- दया सिंह

    10. वार्ड 42- अशोक रावतानी

    11. वार्ड 43- शैलेन्द्र भार्गव

    12. वार्ड 44- नवीन कुमार भंडारी

    13. वार्ड 46- शिवकांता पांडे

    14. वार्ड 47- दीपा नाथावत

    15. वार्ड 53- सतीश

    16. वार्ड 54- कमल किशोर

    17. वार्ड 62- रामवतार शर्मा

    18. वार्ड 81- ब्रह्मकुमार सैनी

    19. वार्ड 101- रविशंकर शर्मा

    20. वार्ड 111- संजय जायसवाल

    21. वार्ड 112- सुनील कोठारी

    22. वार्ड 121- नीरज अग्रवाल

    23. वार्ड 122- घनश्याम

    24. वार्ड 123- पूनम मेहता

    25. वार्ड 142- भगवती महावर

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बेईमानी हो रही है- कांग्रेस नेता खाचरियावास

    कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने निकाय चुनाव पर कहा, "राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को वोट मिल रहा है, भाजपा को भी वोट मिल रहा है। जयपुर में भी बहुत जल्दबाजी है लेकिन जो बेईमानी हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक दिन पहले कलेक्टर जयपुर को बुलाकर कहा कि आप जहां थोड़े वोटों से हार-जीत हो, वहां भाजपा को जीता देना। दादागीरी नहीं चलेगी। मैं नहीं चाहता कि जयपुर में झंझट हो। यदि अधिकारी मान जाते हैं तो ठीक है अन्यथा किसी भी टकराव के लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।"

     

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जेन जी में प्रधानमंत्री का क्रेज- सीएम भजनलाल

    नगर निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जेन जी में प्रधानमंत्री का क्रेज है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेन जी पीएम की योजनाओं को सराहा है।

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    10 निगमों में सिर्फ पाली और अजमेर में कांग्रेस आगे

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों में से कांग्रेस पार्टी 2 में आगे चल रही है। पार्टी पाली और अजमेर में आगे है।

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कांग्रेस 12 नगर परिषदों में आगे

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच कांग्रेस 12 नगर परिषदों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी चूरू, धौलपुर, डीडवाना, गंगापुर सिटी, सीकर, प्रतापगढ़, जालौर, झालावाड़, करौली, खैरथल, लालसोट और कुचामन सिटी में आगे है।

     

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    नवलगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस को बहुमत

    झुंझुनू जिले की नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव के सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस ने 45 में से 24 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी ने 15 वार्ड जीते हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें हासिल कीं। 

  • 11:51 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा राजस्थान के 19 नगर परिषदों में आगे

    राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा राज्य के 19 नगर परिषदों में आगे चल रही है। पार्टी बालोतरा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़, चौमू, दौसा, जैसलमेर, नागौर, नीम का थाना, निंबाहेड़ा, पुष्कर, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, श्री गंगानगर, सीकर और टोंक में आगे है।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कोटा नगर निगम चुनाव का परिणाम

    कोटा नगर निगम चुनाव के लिए अब तक हुई गिनती में BJP ने 54 में से 32 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस को 20 और निर्दलीय उम्मीदवारों को दो वार्ड मिले हैं। बाकी वार्डों की गिनती अभी चल रही है।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उदयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे

    उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए अब तक हुई वोटों की गिनती में BJP ने 29 में से 17 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस को 12 वार्ड मिले हैं। बाकी वार्डों की गिनती अभी चल रही है।

     

  • 11:27 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    4 नगर परिषदों में कांग्रेस आगे

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में चूरू, डूंगरपुर, झालावाड़ और सीकर नगर परिषद में कांग्रेस को बढ़त है। वहीं, फतेहपुर, झुंझुनूं और कोटपूतली नगर परिषद में निर्दलीयों ने बढ़त बनाई हुई है।

  • 11:26 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा राज्य भर में 11 नगर परिषदों में आगे

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। बांसवाड़ा, भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, नागौर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, सिरोही, श्री गंगानगर और टोंक नगर परिषद में भाजपा आगे चल रही है।

     

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा को बढ़त

    राजस्थान नगर निकाय चुनावों में वोटों की गिनती जारी है। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में BJP ने बड़ी बढ़त बनाते हुए 25 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि कांग्रेस को 12 वार्ड मिले हैं।

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिला- CM भजनलाल

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान भी सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुनाव में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का फायदा मिला है।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रचार का असर

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रचार का असर दिखा है।  मुख्यमंत्री ने 10 शहरों में रोड शो किया था। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है।

     

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत रही है। अब तक 200 से ज्यादा पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    खाटूश्यामजी नगरपालिका में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर

    राजस्थान की खाटूश्यामजी नगरपालिका में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने 8-8 सीटें जीती हैं, जिससे दोनों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक सीट जीती, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें हासिल कीं है।

  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    श्रीमाधोपुर नगरपालिका में BJP को बहुमत

    राजस्थान की श्रीमाधोपुर नगरपालिका के सभी 35 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। BJP ने 19 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है और बोर्ड का गठन करेगी। कांग्रेस ने नौ सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटें हासिल कीं।

  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बंपर बढ़त

    भाजपा को मिली बंपर बढ़त-:

    • भाजपा को निगमों में 10 में 8 पर बढ़त 
    • नगर परिषदों में 47 में फिलहाल 27 पर फैसले आए जिसमे 15 भाजपा जीती है।
    • नगर पालिका में निर्दलीय और भाजपा दोनों को बढ़त।

     

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कांग्रेस को दो नगर निगम में बढ़त

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में जोधपुर और पाली नगर निगम में कांग्रेस को बढ़त मिली है।

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा को 15 साल बाद बहुमत

    बाड़मेर नगर परिषद में 15 साल बाद भाजपा को बहुमत मिला है। पार्टी ने 55 में से 29 वार्डों में जीत हासिल की है।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम में भाजपा को बहुमत

    राजस्थान की राजधानी जयपुर के नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है।

     

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भजनलाल के आवास पर संगठनात्मक चर्चा के लिए पहुंचे हैं। जिस इलाके में भाजपा कमजोर हुई वहां की जिम्मेदारी वहां के विधायक या प्रभारी की होगी। इसको लेकर पहले ही बताया जा चुका है।

  • 10:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के परिणाम आए सामने

    बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव का रिजल्ट भी सामने आ गया है। 

    कुल 60 वार्ड

    • 34 भाजपा 
    • 23 कांग्रेस 
    • 4 निर्दलीय
  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बाड़मेर नगर परिषद चुनाव का परिणाम

    बाड़मेर नगर परिषद चुनाव का परिणाम सामने आ गया है-:

    • टोटल वार्ड- 55
    • भाजपा -29 जीते 
    • कांग्रेस - 21 -जीते 
    • निर्दलीय - 05

     

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जालोर नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम सामने आए

    जालोर नगर निकाय चुनाव 2026 के 1 से 40 वार्ड की वोटों की गणना पूरी हो गई है-:

    • 14 भाजपा
    • 19 कांग्रेस
    • 7 निर्दलीय
  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जोधपुर में 100 वार्ड में से 24 पर भाजपा आगे

    जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कुल 100 वार्ड में 24 पर भाजपा आगे है और 19 पर कांग्रेस आगे है। 3 वार्ड में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अशोक गहलोत के गढ़ में भाजपा आगे

    अशोक गहलोत के गढ़ में जोधपुर निकाय चुनाव में भाजपा आगे निकल गई है। 100 में 18 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस की 7 वार्डों में जीत हुई है। दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है।

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजसमंद में क्या है चुनाव परिणाम का हाल?

    राजसमंद में नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं-:

    • वार्ड नंबर 1 से बीजेपी चेतन कुमावत
    • वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के चंपालाल
    • वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के विजय बहादुर
  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव के रिजल्ट

    डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव में वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है।

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    टोंक में 14 वार्ड का रिजल्ट आया सामने

    टोंक में 14 वार्ड के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं-:

    • वार्ड 1:  शिवराज भील विजयी। (भाजपा)
    • वार्ड 3:  प्रहलाद सिंह विजयी। (भाजपा)
    • वार्ड 4:  हेमंत विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 5:  अशोक विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 6:  छोटू विजयी। (निर्दलीय)
    • वार्ड 7:  कल्याण विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 29: मदन लाल विजयी।
    • वार्ड 30: कैलाशी विजयी।
    • वार्ड 31: ओमप्रकाश विजयी। (भाजपा)
    • वार्ड 32: रेणु टाक विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 33: सुनील बंसल विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 34: रामदेव गुर्जर विजयी। (कांग्रेस)
    • वार्ड 35: तरुण टिकिवाल विजयी। (भाजपा)
    • वार्ड 36: अजय सैनी विजयी। (निर्दलीय)

     

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जोधपुर नगर निगम के परिणाम

    जोधपुर में भी नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं-:

    • वार्ड 51 में कांग्रेस के सरस्वती प्रजापत ने भाजपा की मंजू देवी प्रजापत को हराया।
    • वार्ड संख्या 72 में कांग्रेस के इरफान बेली जीते।
    • वार्ड संख्या 91 में कांग्रस के कांता नवल जीते।

     

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    विराटनगर नगरपालिका में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत

    विराटनगर नगरपालिका में भी कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 

    • कांग्रेस 13 
    • बीजेपी 10 
    • निर्दलीय  2

     

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    झालावाड़ नगरपरिषद चुनाव में भाजपा को झटका

    पूर्व मुख्यमंत्री महारानी वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। 45 वार्डो में से 29 पर कांग्रेस, 13 पर भाजपा, 2 पर निर्दलीय और 1 पर AAP पार्टी विजयी हुई है।

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के परिणाम आ रहे सामने

    ​झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के परिणाम-:

    • झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में वार्ड 9 से निर्दलीय  वीरेंद्र डारा ने जीत हासिल की है। उन्हें 684 वोट मिले।
    • झुंझुनूं नगर परिषद में वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कुमार जीते। उन्हें 555 वोट मिले।
    • झुंझुनूं नगर परिषद में वार्ड 11 से भाजपा के राजेश बाबल जीते। उन्हें 404 वोट मिले। 

     

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर के 21 वार्ड के परिणाम में सामने आए

    अजमेर नगर निगम के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक 21 वार्ड के परिणाम में सामने आ गए हैं। इनमें से 11 वार्ड में भाजपा की जीत हुई है, जबकि 8 में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।

  • 10:18 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर नगर निगम चुनाव के वार्ड वार नतीजे

    अजमेर नगर निगम चुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं।

    • वार्ड 17 से बालेश गोयल (भाजपा)
    • वार्ड 19 से चंद्रशेखर बालोठिया (कांग्रेस)
    • वार्ड 27 से विनोद कुमार (निर्दलीय)
    • वार्ड 40 से सुनील सिंह की जीत (भाजपा)
    • वार्ड 42 से संदीप माकीजानी (भाजपा)
    • वार्ड 43 से काजल यादव (कांग्रेस)
    • वार्ड 45 से ऋषि वंसीवाल (कांग्रेस)
    • वार्ड 54 से प्रीति माहुर (कांग्रेस)
    • वार्ड 65 से नौरत गुर्जर (कांग्रेस)
    • वार्ड 67 से नलिनी शर्मी (भाजपा)
  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम

    जयपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं।

    जयपुर नगर निगम वार्ड 112 में भाजपा के सुनील कोठारी जीते
    जयपुर नगर निगम वार्ड 22 में भाजपा की जीत
    जयपुर वार्ड 52 से कांग्रेस की जीत
    वार्ड 101 भाजपा 
    वार्ड 121 भाजपा 
    वार्ड 61 कांग्रेस 
    वार्ड 123 भाजपा 
    वार्ड 71 कांग्रेस

  • 10:15 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मकराना नगर परिषद चुनाव परिणाम

    मकराना नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं।

    • वार्ड 1-रवि मुरावतिया-(भाजपा)
    • वार्ड 2-जीनत सुल्ताना (कांग्रेस)
    • वार्ड 3-तबस्सुम (निर्दलीय)
    • वार्ड 4-मोहम्मद रमजान भाटी (निर्दलीय)
    • वार्ड 5-रियाजुद्दीन गैसावत (निर्दलीय)
    • वार्ड 6- दिलशाद बेगम - निर्दलीय
    • वार्ड 7- मन्जूर अहमद - निर्दलीय
    • वार्ड 8- जमील अहमद - निर्दलीय
    • वार्ड 9 शक्ति सिंह- निर्दलीय
  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा 9 नगर निगम में आगे, कांग्रेस-0

    राजस्थान नगर निकाय के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस, भाजपा को टक्कर देते हुए दिख रही थी। हालांकि, अब भाजपा 10 में से 9 नगर निगम में बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस सभी में पीछे हो गई है। एक नगर निगम में निर्दलीय को बढ़त मिली है।

     

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा 7 नगर निगम में आगे

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने खेल पलट दिया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, अब 10 नगर निगम में भाजपा 7 पर आगे है और कांग्रेस 2 नगर निगम में आगे चल रही है।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर में मेयर पद की रेस में शामिल मधु शेखावत चुनाव हारीं

    अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां वार्ड 59 से कांग्रेस की उम्मीदवार बबीता चौहान ने BJP की प्रत्याशी मधु शेखावत को हरा दिया है। आपको बता दें कि मधु शेखावत मेयर पद की रेस में सबसे आगे मानी जा रही थीं।

     

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम

    अजमेर नगर निगम चुनाव में इन वार्ड के नतीजे सामने आ गए हैं-:

    • वार्ड 1 से विनोद डीडवानिया (भाजपा)
    • वार्ड 2 से  कमल बैरवा (कांग्रेस)
    • वार्ड 7 से  विवेक रावत (भाजपा)
    • वार्ड 14 से अजहर खान (निर्दलीय)
    • वार्ड 16 से तरुणा गोयल (भाजपा)
    • वार्ड 20 से राजेश शर्मा (भाजपा)
    • वार्ड 41 से  सुनील सिंह (भाजपा)
    • वार्ड 55 से विनोद असनानी (कांग्रेस)
    • वार्ड 63 से उदयवीर सिंह (भाजपा)
  • 9:37 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम वार्ड 1 से निर्दलीय की जीत

    जयपुर नगर निगम के वार्ड 1 से निर्दलीय उम्मीदवार मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल कर ली है।

  • 9:36 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जैसलमेर के पोकरण में वार्ड 7 से 12 तक परिणाम सामने आए

    जैसलमेर जिले की पोकरण नगरपालिका के वार्ड 7 से 12 तक के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं।

    • वार्ड 7 से कल्पना रंगा (कांग्रेस)
    • वार्ड 8 से विमला गांधी (भाजपा)
    • वार्ड 9 से भंवर नागौरा (निर्दलीय)
    • वार्ड 10 से हुक्मीचंद (भाजपा)
    • वार्ड 11 से मधुबाला (कांग्रेस)
    • वार्ड 12  से शोभा व्यास (भाजपा)
  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर नगर निगम चुनाव का रिजल्ट

    अजमेर नगर निगम चुनाव में अब तक ये उम्मीदवार जीते

    • वार्ड 4 से भाजपा की मोनिका जैन
    • वार्ड 53 से कैलाश कोमल, निर्दलीय 
    • वार्ड 54 से कांग्रेस की प्रीति मुहर
    • वार्ड 59 से कांग्रेस की बबीता चौहान
  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हनुमानगढ़ नगर परिषद के परिणाम

    हनुमानगढ़ नगर परिषद में ये उम्मीदवार जीते

    • वार्ड नंबर 1 से मनजिंदर सिंह लेघा, निर्दलीय 
    • वार्ड नंबर 2 से मनोज कुमार बडसीवाल,निर्दलीय 
    • वार्ड नंबर 3 से निशा बडसीवाल, निर्दलीय 
    • वार्ड नंबर 4 से गुरदीप सिंह चहल कांग्रेस

     

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम में ये उम्मीदवार जीते

    जयपुर में इन उम्मीदवारों को जीत मिली है-:

    • वार्ड 31 से भाजपा के विजय अग्रवाल जीते
    • वार्ड 41 से भाजपा के दया सिंह जीते
    • वार्ड 51 से कांग्रेस के मनमोहर गुर्जर जीते
    • वार्ड 101 से कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा जीते
    • वार्ड 111 से भाजपा के संजय जायसवाल जीते
    • वार्ड 121 से भाजपा के नीरज अग्रवाल जीते
    • वार्ड 122 से भाजपा के घनश्याम जीते
    • वार्ड 81 से भाजपा के ब्रह्मकुमार सैनी की जीत
  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    देवली नगरपालिका में BJP ने 3 वार्ड जीते

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में टोंक जिले की देवली नगरपालिका के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले 6 वार्डों के नतीजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी तीन सीटें जीती हैं।

     

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ नगर परिषद में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। वोटों की गिनती के दौरान दोनों पार्टियां 1-1 वार्ड में आगे चल रही हैं।

     

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजगढ़ नगरपालिका में 8 में से 7 निर्दलीय जीते

    राजगढ़ नगरपालिका के लिए पहले राउंड की वोटिंग पूरी हो गई है। वार्ड नंबर 1 से 8 तक की काउंटिंग पूरी हो गई है। 8  वार्डो में 7 निर्दलीयों ने बाजी मारी है। वार्ड संख्या 8 से बीजेपी ने बाजी मारी है।, वार्ड नम्बर 1 से सरोज मीना, 2 से रविन्द्र सिंह नरुका, 3 से अमर सिंह बैरवा, 4 से राजेश कुमार सैनी, 5 से पूजा सैनी, 6 से दुर्गेश मीना, 7 से अशोक कुमार शर्मा व 8 से भाजपा की सरोज सैनी विजयी रहे हैं।

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर में 77 पार्षद निर्विरोध चुने गए

    जयपुर में 77 पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें भाजपा के 44, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय 17 हैं।

     

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर में इन्हें मिली जीत

    जयपुर में फिलहाल इन उम्मीदवारों को जीत मिली है-:

    • वार्ड 41 से बीजेपी के दयाल सिंह विजयी घोषित। बीजेपी को 5402, कांग्रेस को मिले 2849 वोट।
    • वार्ड 121 से भाजपा प्रत्याशी नीरज अग्रवाल जीते। 3200 वोटो से जीते नीरज अग्रवाल
    • वार्ड 21 कांग्रेस राकेश लाठा विजयी घोषित। 
    • वार्ड नंबर 1 में निर्दलीय मोहनलाल कुमावत विजय
    • मालवीय नगर विधान सभा में वार्ड 81 से भाजपा के ब्रह्मकुमार सैनी की जीत
    • जयपुर नगर निगम में वार्ड 121 में भाजपा के नीरज जीते
  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    चूरू में 7 वार्ड के रिजल्ट सामने आए

    चूरू में नगर परिषद चुनाव के लिए पहले राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। वार्ड 1 से 7 के नतीजे सामने आ चुके हैं।  कांग्रेस ने 4 वार्ड जीते हैं तो वहीं, भाजपा को 3 वार्ड में जीत हासिल हुई है।

  • 9:14 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    धौलपुर में क्या रहा परिणाम

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में धौलपुर के वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति राजावत ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 7 से बीजेपी के जितेंद्र सिंह और  वार्ड नंबर 01 से कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

  • 9:10 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डुंगरपुर नगर परिषद के वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में कांग्रेस की जीत

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने डुंगरपुर नगर परिषद के  वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में जीत हासिल कर ली है।

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजसमंद के वार्ड 1,9 और 5 में भाजपा की जीत

    राजस्थान के राजसमंद में वार्ड नंबर 1 से भाजपा चेतन कुमावत, वार्ड 9 से भाजपा के चंपालाल और वार्ड 5 से भाजपा के विजय बहादुर ने जीत हासिल की है।

  • 9:08 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बाड़मेर के वार्ड 12 में कांग्रेस और वार्ड 2 में भाजपा को जीत

    बाड़मेर के वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली है। इसके अलावा बाड़मेर के वार्ड संख्या 2 से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    झोटवाड़ा के वार्ड 31 से भाजपा के विजय अग्रवाल जीते

    झोटवाड़ा के वार्ड 31 क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विजय अग्रवाल को जीत मिल गई है। विजय अग्रवाल ने यहां 963 वोटों से जीत हासिल की है।

     

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 में कांग्रेस की जीत

    जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश लाटा ने भाजपा के अजय चौहान को 121 वोटों से हराया है। 

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सीकर और जैसलमेर नगर परिषदों में कांग्रेस आगे

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सीकर और जैसलमेर नगर परिषदों में शुरुआती बढ़त बना ली है।

     

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शाहपुरा, सिरोही और डूंगरपुर नगर परिषदों में BJP को बढ़त

    राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने शाहपुरा, सिरोही और डूंगरपुर नगर परिषदों में शुरुआती बढ़त बना ली है।

     

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अलवर नगर निगम में कांग्रेस ने बढ़त बनाई

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अलवर नगर निगम में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    खेरली नगरपालिका में BJP ने 2 वार्ड जीते

    भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में खेरली नगरपालिका के वार्ड 10 और 17 में जीत हासिल की है।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कांग्रेस 3 और भाजपा 1 नगर निगम में आगे

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है। कांग्रेस 3 नगर निगम में तो वहीं, भाजपा 1 नगर निगम में आगे चल रही है। 

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    चाकसू नगरपालिका में BJP ने वार्ड 11 जीता

    BJP ने राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में चाकसू नगरपालिका का वार्ड 11 जीत लिया है।

     

  • 9:00 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बाड़ी नगरपालिका में भाजपा ने वार्ड 23 जीता

    राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बाड़ी नगरपालिका का वार्ड 23 जीत लिया है।

     

  • 9:00 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बासनी नगरपालिका में कांग्रेस ने वार्ड 38 जीता

    कांग्रेस ने राजस्थान नगर निकाय चुनावों में बासनी नगरपालिका का वार्ड 38 जीत लिया है।

  • 8:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बानसूर नगरपालिका में वार्ड 15 से निर्दलीय की जीत

    राजस्थान के बानसूर नगरपालिका के वार्ड 15 से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बागर नगरपालिका के वार्ड 5 में निर्दलीय की जीत

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बागर नगरपालिका के वार्ड 5 से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है।

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अनूपगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस ने वार्ड 28 जीता

    राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस अनूपगढ़ नगरपालिका का वार्ड 28 जीत हासिल कर चुकी है।

  • 8:50 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोट काउंटिंग जारी

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।

     

  • 8:49 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस ने वार्ड 1 जीता

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस उदयपुर नगर निगम के वार्ड 1 में जीत हासिल कर चुकी है।

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    BJP ने सिरोही में वार्ड 10 जीता

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा सिरोही नगर परिषद के वार्ड 10 में जीत हासिल कर चुकी है।

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने वार्ड 65 जीता

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सीकर नगर परिषद में वार्ड 65 जीत हासिल कर चुकी है।

     

  • 8:44 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जैसलमेर में कांग्रेस ने वार्ड 23 जीता

    कांग्रेस राजस्थान नगर निकाय चुनाव में जैसलमेर नगर परिषद की वार्ड 23 जीत चुकी है।

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डूंगरपुर नगर परिषद में BJP ने दो वार्ड जीती

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड 23 और 28 में जीत चुकी है।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बांसवाड़ा नगर परिषद में BJP ने वार्ड 12 जीती

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में बांसवाड़ा नगर परिषद की वार्ड 12 में जीत चुकी है।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बागर नगरपालिका में वोटों की गिनती 5 राउंड में होगी

    बागर नगरपालिका के सभी 19 वार्डों के वोटों की गिनती पांच राउंड में पूरी की जाएगी और गिनती के साथ-साथ नतीजे भी आने की उम्मीद है।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    झुंझुनूं के निकाय चुनाव के वोटों की गिनती 14 राउंड में होगी

    झुंझुनूं नगर निकाय में 60 वार्डों के लिए चुनाव हुए हैं। वोटों की गिनती आठ टेबल पर 14 राउंड में की जाएगी। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा बीकानेर के एक वार्ड में आगे

    वोटों की गिनती शुरू होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर नगर निगम के एक वार्ड में शुरुआती बढ़त बना ली है।

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वोटों की गिनती शुरू

    राजस्थान के नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती सोमवार को शुरू हो गई है। इन चुनावों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर में पिछले चुनाव का परिणाम

    साल 2021 में अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। भाजपा ने  80 में से 48 वार्ड जीते थे। इस चुनाव में कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 सीटें जीती थीं।

     

  • 8:14 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड

    राजस्थान निकाय चुनावों अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड हैं। इस ऐतिहासिक शहर में BJP और कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

     

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    चुनाव में 1.44 करोड़ योग्य मतदाता

    राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के कुल 10,245 वार्ड शामिल हैं, और इनमें करीब 1.44 करोड़ योग्य मतदाता हैं।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    नगक निकाय चुनाव में 74.05 प्रतिशत वोटिंग

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव में पहले चरण में 76.41 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण में 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कुल वोटिंग 74.05 प्रतिशत हुई।

  • 7:25 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    दूसरे चरण में 6 नगर निगम में चुनाव

    11 सितंबर को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 6 नगर निगमों के लिए वोटिंग हुई थी। इनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं।

     

  • 7:22 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    दूसरे चरण का चुनाव 11 सितंबर को हुआ

    राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 11 सितंबर को हुई थी। इस फेज में 147 नगर निकायों में वोटिंग हुई जिनमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं।  इस चरण में कुल 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

  • 7:16 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पहले चरण में 4 नगर निगमों में चुनाव

    9 सितंबर को पहले चरण में जिन चार नगर निगमों में चुनाव हुआ था, उनमें अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा शामिल हैं। इनके परिणाम आज 14 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

  • 7:15 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

    पहले चरण में जिन निकायों में चुनाव हुए उनमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल थीं। इन निकायों के लिए कुल 7,683 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। नगर निकायों के 5,393 पार्षद पदों के लिए 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 9 सितंबर (बुधवार) को मतदान हुआ था। इस फेज में राजस्थान के 39 जिलों के 162 निकायों में चुनाव का आयोजन हुआ था।

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सरकार के कामकाज की परीक्षा

    राजस्थान में हाल ही में आयोजित नगर निकाय चुनाव भाजपा सरकार के बीते 2.5 के कामकाज की परीक्षा माने जा रहे हैं। चुनाव के परिणाम पर राजनीतिक दलों से लेकर जनता तक की नजरें टिकी हुई हैं।

     

  • 6:54 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

    राजस्थान नगर निकाय चुनाव के हुई वोटिंग के परिणाम अब से थोड़ी ही देर में जारी कर दिए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।