झारखंड में नगर पालिका चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका के लिए चुनाव फरवरी महीने में होंगे।
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों के नतीजों ने जहां प्रदेश में महायुति को बंपर जीत दिलाई वहीं मालेगांव के नतीजों ने सबको चौंक दिया। यहां नई नवेली इस्लाम पार्टी ने 84 में से 35 सीटें जीत ली। अब मेयर पद के लिए ओवैसी की पार्टी से संपर्क साधा है।
महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में हुए चुनाव की आज वोटिंग संपन्न हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा चर्चित बीएमसी के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कल वोटों की गिनती होगी और इस सबसे अमीर नगर निगम पर कौन मारेगा बाजी? जानें....
महाराष्ट्र महानगर निगम के चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन के दो अहम घटक दल बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाए।
अजीत पवार ने अपने प्रेस कांफ्रेंस BJP के स्थानीय नगर निगम पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस आरोप को लेकर अजीत पवार से सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख निकल चुकी है। मुंबई महानगरपालिका के दो वार्डों में भाजपा और शिंदे सेना के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए हैं।
मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव से पहले NCP उम्मीदवार जावेद पठान की मौत हो गई है। उन्होंने वार्ड नंबर 22 से एनसीपी की ओर से अपना नॉमिनेशन पेपर दाखिल किया था।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों को लेकर ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। शहरी स्थानीय निकायों में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति के तहत AIMIM ने तलोजा में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
पिंपरी चिंचवड़ में होने वाले चुनाव को लेकर पवार परिवार एक साथ आ गया है। अजित पवार ने एक सभा के दौरान शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ में दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।
पुणे महानगरपालिका और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव अजीत पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी गठबंधन में लड़ना चाहती थी। दोनों की ओर से गठबंधन की कोशिश भी हुई। दोनों दलों के बीच मीटिंग भी बुलाई गई लेकिन बातचीत बेनतीजा खत्म हुई।
मुंबई की 30 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता 'निर्णायक' स्थिति में हैं। इन क्षेत्रों में मुस्लिम वोट बैंक जिस तरफ झुकेगा, उसी उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर टकराव बढ़ता जा रहा है। अभी तक दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है जबकि कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक शिंदे की सेना बीएमसी चुनाव को लेकर कुल 227 में से 112 सीटें पर दावा ठोंक रही है लेकिन अब तक की जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने शिंदे की शिवसेना को 90 सीटें ऑफर कर चुकी है लेकिन शिंदे राजी नहीं हैं।
चाचा (शरद पवार)-भतीजे (अजीत पवार) की जोड़ी एक बार फिर साथ-साथ आ सकती है। वहीं शिवसेना यूबीटी और एमएनएस के बीच अगर सीट बंटवारे पर बात बन जाती है तो एक लंबे अर्से बाद दोनों भाई (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव की तारिखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही इन सभी जगहों पर आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
Delhi MCD By-Election: दिल्ली नगर निगम की रिक्त पड़ी 12 सीटों के लिए उपचुनाव में 31.3 फीसदी मतदान हुआ। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत महाराष्ट्र में अब सभी नगर निकाय चुनाव 27% OBC आरक्षण के साथ ही होंगे। जानें पूरी डिटेल्स...
तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह कदम भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निकायों और संस्थानों से तीव्र विरोध प्रकट करना है, क्योंकि उनका उनका आरोप है कि क्षेत्रीय भाषाओं की कीमत पर इन संस्थानों में हिंदी थोपी जा रही है।
नगर पालिका ईओ ने बताया कि सभी 19 कूपों की खुदाई का कार्य जारी है। कूप के तल तक खुदाई की जाएगी। खुदाई के बाद कूप के चारों तरफ जाली और टाइल्स लगाकर, सौंदर्यकरण किया जाएगा।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में एक परिवार का खासा दबदबा देखने को मिला है। यहां एक ही परिवार से पति, पत्नी और देवर तीन वार्डों से चुनाव जीत कर पार्षद बन कर एक साथ सदन में पहुंचे हैं। इस जीत के साथ ही इस परिवार ने फरीदाबाद में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़