1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कारगिल युद्ध के हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, बुरी तरह से घायल हुए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता

कारगिल युद्ध के हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, बुरी तरह से घायल हुए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 14, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 04:08 pm IST

गुरुग्राम के सेक्टर 58 में एयरफोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला हुआ है। रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता अपनी फैमिली के साथ डिनर के लिए गए थे। वहां कार पार्किंग को लेकर उनका विवाद हो गया। पार्किंग कर्मचारी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।

gurugram kargil war hero attacked- India TV Hindi
गुरुग्राम में रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला। Image Source : REPORTER

हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में जानकारी सामने आई है। यहां सेक्टर 58 में वायुसेना के एक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा थे। वह गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ डिनर पर गए थे। हालांकि, यहां कार पार्किंग करते समय हुए एक विवाद में उनपर बुरी तरह हमला किया गया। पार्किंग कर्मचारी ने रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर हमला बोला लोहे की रॉड से अटैक किया है।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरी घटना 10 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो रेस्टोरेंट की है। अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ डिनर करने गए थे। इसी दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर पार्किंग अटेंडेंट के साथ उनकी बहस हुई। पार्किंग अटेंडेंट ने पहले तो गाड़ी के शीशे पर डंडे से हमला किया। जब अमित गुप्ता ने उसे रोकने की कोशिश की तो अटेंडेंट ने उनके सिर पर वार कर दिया। अपने बचाव में अमित गुप्ता ने डंडे को रोकने की कोशिश की तो उनके हाथ पर गंभीर चोटें आईं। हमले में रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं अमित गुप्ता

इस घटना को लेकर गुरुग्राम पुलिस के सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और फिलहाल तफ्तीश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रह चुके हैं। अमित गुप्ता के ऊपर हुए जान लेवा हमले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में बीयर पार्टी के बहाने बुलाकर एक शख्स की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने क्या बताया?

भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर हमले के मामले में गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी ने कहा- "इस मामले में जानकारी मिली है कि सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन के इलाके में सिग्नेचर मैग्नम में पार्किंग स्टाफ और रिटायर्ड कैप्टन गुप्ता के बीच बहस हुई थी। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में बदसलूकी, हड्डी टूटने और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। जांच में मिली बातों- जैसे मेडिकल-लीगल रिपोर्ट, CCTV फुटेज के एनालिसिस और इकट्ठा किए गए दूसरे सबूतों के आधार पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना 10 तारीख को हुई थी और शुरू में कैप्टन ने लिखित बयान दिया था कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने 13 तारीख को एक नई शिकायत दी। उस शिकायत और दूसरे सबूतों की जांच के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है और जरूरी कार्रवाई की जा रही हैं। पीड़ित सेक्टर 61 के रहने वाले हैं। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में घर में घुसकर PG संचालक के सिर पर मारी गई गोली, वारदात के समय पत्नी और दोस्त थे मौजूद

रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।