1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ATS ने ISI के लिए काम करने वाले शख्स को पकड़ा, महिला नेत्री को मारने की प्लानिंग कर रहा था

यूपी ATS ने ISI के लिए काम करने वाले शख्स को पकड़ा, महिला नेत्री को मारने की प्लानिंग कर रहा था

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 01, 2026 07:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 07:56 pm IST

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने आजमगढ़ से ISI के लिए काम करने वाले एक शख्स को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला नेत्री को मारने की प्लानिंग कर रहा था।

UP ATS Arrested isi agent- India TV Hindi
ATS द्वारा गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शेख। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के लिए काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आजमगढ़ से की गई है और आरोपी की पहचान मोहम्मद शेख के रूप में की गई है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक 9 MM की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 148,152, 61(2) बीएनएस - 2023, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम 1959 व धारा 18 विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यूपी-एटीएस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता एवं अखण्डता को खतरे में डालने के लिये ISI व आतंकवादी संगठनों से मिलकर साजिश रची जा रही थी। इसके लिए शहजाद भट्टी नाम के पाकिस्तानी गैंगेस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहयोग लेकर भारत के युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जोड़कर उनको पैसे का लालच देकर व उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काकर स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियां करवाने के लिए उन्हे रेडिक्लाईज किया जा रहा है। इस कारण भारत में कभी भी कोई गंभीर आतंकवादी घटना घटित हो सकती है।

इस षड्यंत्र के तहत इस आतंकी गैंग द्वारा युवकों को कुछ व्यक्तियों एवं संस्थानो की रेकी करने, उनकी हत्या करने व राजनैतिक पार्टी के कार्यालय को बम से उड़ाने, सुरक्षा एजेंसियों के व्यक्तियों की हत्या करने तथा उनके कार्यालय/मुख्यालय पर हमला करने जैसे काम के लिए उकसाया जा रहा है। सर्विलांस के बाद यूपी-एटीएस ने आजमगढ़ जिसे के निजामाबाद थाना क्षेत्र से मोहम्मद शेख नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

आतंकी गैंग से संपर्क में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद शेख, शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से उनके पाकिस्तानी, दुबई के मोबाईल नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम और उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़कर, उनकी विचारधारा से पूर्णतया प्रभावित होकर जिहाद की बातें कर रहा था। वह अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में शामिल कर के विधि विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा था। मो. शेख को शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा हैंडल किया जा रहा था।

नेत्री को धमकाने और हत्या की थी प्लानिंग

जानकारी के अनुसार, शहजाद भट्टी गैंग के हैंडलरों द्वारा मोहम्मद शेख को ट्रायल के तौर पर एक अन्य राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की नेत्री को धमकाने एवं उनकी हत्या करने एवं उसके बाद किसी बड़े मिशन में शामिल किए जाने हेतु प्रेरित किया गया था। मोहम्मद शेख शहजाद भट्टी गैंग द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए खुद को तैयार करते हुए एक 9 MM पिस्टल एवं 04 कारतूस की व्यवस्था कर चुका था और उसका जल्द ही उपरोक्त नेत्री की हत्या किए जाने का प्लान था। मो. शेख अपने आस पास के युवकों को भी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ने को प्रेरित कर रहा था।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद: इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में अब तक 2 गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Video: पुलिस गुनाहों का हिसाब दे रही थी, गांजा तस्कर मूछों पर ताव दे रहे थे, गायब दिखा वर्दी का खौफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।