1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 2 साल से ISI के लिए काम कर रहा था दुकानदार, जैसलमेर से गिरफ्तार; सुरक्षा बलों की मूवमेंट लीक करने का खुलासा

2 साल से ISI के लिए काम कर रहा था दुकानदार, जैसलमेर से गिरफ्तार; सुरक्षा बलों की मूवमेंट लीक करने का खुलासा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 17, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 03:04 pm IST

राजस्थान के जैसलमेर से संदिग्ध ISI जासूस पकड़ा गया है। वह पिछले करीब 2 सालों से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और उनको संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रहा था।

isi agent- India TV Hindi
जैसलमेर से ISI का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दुकान चला रहा था और कथित रूप से सीमा पर होने वाली सुरक्षा बलो  की गतिविधियों एवं मूवमेंट से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

2 साल से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाचना थाना क्षेत्र के खारिया गांव स्थित हिगोला की ढाणी निवासी मुस्ताक अली पुत्र नबी बख्श के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब 2 सालों से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रहा था।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई। जांच के दौरान संदिग्ध के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कितने समय से इस गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे।

सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है यह ऑपरेशन उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार राज्यों में लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार से भी ISI से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है।

(रिपोर्ट- योगेश गज्जा)

यह भी पढ़ें-

ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर ATS की कार्रवाई, UP-MP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, बिहार से 1 संदिग्ध हिरासत में

जम्मू-कश्मीर को लेकर ISI रच रहा खतरनाक साजिश, OGWs को दे रहा राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।