A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महराष्ट्र में ओवैसी की पार्टी AIMIM को लगा बड़ा झटका, 5 में से 4 पार्षदों ने भाजपा और NCP को दिया समर्थन

महराष्ट्र में ओवैसी की पार्टी AIMIM को लगा बड़ा झटका, 5 में से 4 पार्षदों ने भाजपा और NCP को दिया समर्थन

महाराष्ट्र में अलग ही तरह के राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। पहले भाजपा ने अंबरनाथ सीट पर कांग्रेस से हाथ मिलाया तो वहीं, अकोट में ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों ने भाजपा व एनसीपी को समर्थन दे दिया है।

bjp and aimim alliance akola maharashtra- India TV Hindi
Image Source : PTI महाराष्ट्र में साथ आई भाजपा और AIMIM

महाराष्ट्र में गजब के राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। एक दूसरे के धुर विरोधी राजनीतिक दल के नेता भी सत्ता के लिए एक साथ आ रहे हैं। पहले अंबरनाथ नगर पालिका में सत्ता के लिए भाजपा व कांग्रेस के गठबंधन की खबर सामने आई। वहीं, अब अकोला जिले के अकोट में AIMIM के पार्षदों ने भाजपा व एनसीपी को समर्थन दे दिया है। बता दें कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों (Akot Election) में BJP की माया धुले ने अकोट में मेयर पद जीता था। हालांकि, 35 सदस्यों वाली नगर पालिका में BJP को बहुमत नहीं मिला है।

अकोट में क्या रहा चुनाव का परिणाम?

अकोट नगर परिषद में कुल 35 सीट है। हाल ही में 35 से 33 सीटों पर चुनाव हुआ था। इस चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटें जीती। तीसरे नंबर पर AIMIM रही जिसके 5 पार्षद चुनकर आए। सत्ता में आने के लिए 17 पार्षदों की जरूरत है। AIMIM के 5 में से 4 पार्षदों ने MIM का साथ छोड़ दिया है। AIMIM के 2 पार्षद बीजेपी और 2 पार्षद एनसीपी (AP) का समर्थन कर रहें हैं।

अकोट चुनाव

कुल सीटें: 35

नतीजे घोषित: 33 (2 सीटों के लिए चुनाव बाद में होंगे)

  • बीजेपी - 11
  • AIMIM - 5
  • शिंदे सेना - 1
  • शिवसेना(UBT) - 2
  • एमसीपी(AP) - 2 
  • एनसीपी(SP) - 1
  • कांग्रेस - 6
  • वंचित बहुजन अघाडी - 2 
  • प्रहार जनशक्ति - 3 

भाजपा ने बनाया अकोट विकास मंच

बीजेपी 'अकोट विकास मंच' के बैनर तले विरोधी दलों के पार्षदों को अपने साथ जोड़ रही है। बीजेपी ने शिंदे सेना, शिवसेना(UBT), एनसीपी(शरद पवार), एनसीपी (अजित पवार), बच्चू कडू की प्रहार जनशक्ती और AIMIM के 4 पार्षदों को अकोट विकास मंच में शामिल किया है। इस संदर्भ में एक पत्र भी अकोला कलेक्टर को BJP ने सौंप दिया गया है। अकोट नगर परिषद में अब कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी विपक्ष में है और AIMIM के पास सिर्फ एक पार्षद बचा है।

ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख भड़के तो BJP नेता ने दी सफाई, कहा- 'मेरा इरादा उनके पिता के अपमान का नहीं था'

'मैंने बीजेपी के खिलाफ बोला ही नहीं, नगर निगम के कामकाज पर बोला था', अजीत पवार का बयान