1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बुलेट बाइक से रोड शो करने निकले CM देवेंद्र फडणवीस, बोले- 'मुंबई में महायुति का मेयर बनेगा', देखें Video

बुलेट बाइक से रोड शो करने निकले CM देवेंद्र फडणवीस, बोले- 'मुंबई में महायुति का मेयर बनेगा', देखें Video

महाराष्ट्र में मंगलवार को महानगरपालिका के चुनाव का प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में बाइक से रोड शो किया है जिसका वीडियो सामने आया है।

cm devendra fadnavis road show on bike- India TV Hindi
Image Source : REPORTER CM देवेंद्र फडणवीस का रोड शो।

महाराष्ट्र में BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव का प्रचार मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में बाइक से रोड शो किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस बाइक पर हेलमेट पहनकर रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में महायुति का मेयर बनेगा।

सीएम फडणवीस ने कहां रोड शो किया?

महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रचार थमने से पहले नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुरक्षा घेरे में रोड शो किया। उनका रोड शो भारत माता चौक से शुरू हुआ और विविध चौराहा होते हुए महाल के शिवाजी प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए नागपुर के बड़कस चौक को भव्य रूप से सजाया गया। बता दें कि बड़कस चौक से मात्र 200 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय है।

सभी रास्तों पर भव्य सजावट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रोड शो थोड़ी देर पहले ही आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का काफिला भी इस मार्ग से निकला। पूरे नागपुर से जहां-जहां से रोड शो निकला वहां पर भव्य सजावट की गई थी। प्रधानमंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, तमाम नेताओं के पोस्टर्स लगे हुए थे और,भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहरा रहा था।

कब है महानगरपालिका चुनाव?

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव का आयोजन एक ही चरण में 15 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, मतों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी। इन महानगरपालिकाओं में कुल 2,869 सीट के लिए वोटिंग होगी, जिनमें बीएमसी की 227 सीट भी शामिल हैं। चुनाव में 3.48 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें- 'मराठी मानुष का अस्तित्व खतरे में नहीं, आपका अस्तित्व खतरे में है।' फडणवीस और शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर साधा निशाना

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ रिश्तों को लेकर सामने आया अजित पवार का बयान, कह दी ये बड़ी बात