A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: ऐन मौके पर वंचित बहुजन अघाड़ी से क्यों हुई कांग्रेस की खटास? पूर्व मंत्री नसीम खान ने खोला राज

महाराष्ट्र: ऐन मौके पर वंचित बहुजन अघाड़ी से क्यों हुई कांग्रेस की खटास? पूर्व मंत्री नसीम खान ने खोला राज

महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी की कलह खुलकर सामने आ गई। पूर्व मंत्री नसीम खान ने बताया कि उनके गठबंधन में अनबन क्यों हो गई, 16 उम्मीदवारों ने ऐन मौके पर अपने नाम वापस क्यों लिए?

naseem khan interview- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बुलेट ट्रेन पॉलिटिक्स पर पूर्व मंत्री नसीम खान ने BJP को घेरा।

मुंबई: बुलेट ट्रेन पॉलिटिक्स को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीम खान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। नसीम खान ने कहा कि मुंबई में मेट्रो से लेकर बुलेट ट्रेन और बाकी सभी डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट की नींव ही कांग्रेस ने रखी। कांग्रेस ने ही विकास की बयार शुरू की लेकिन बीजेपी सिर्फ दूसरो का क्रेडिट चुराती है। वहीं, कोस्टल रोड क्रेडिट वॉर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ लाली पाउडर लगाती है। मेकअप कराती है। रंग-रोगन करती है और नाम बदलकर कांग्रेस के प्रोजेक्ट बदल देती है। वो उसका क्रेडिट लेती है। अब तक यही काम बीजेपी ने किया है।

वंचित बहुजन अघाड़ी-कांग्रेस में अनबन क्यों?

वंचित बहुजन अघाड़ी ने कांग्रेस से गठबंधन किया और ऐन मौके पर 16 उम्मीदवार वापस ले लिए। इसको लेकर नसीम खान ने कहा, 'ये बात सच है कि कांग्रेस ने वंचित बहुजन अघाड़ी को जो सीटें दी थीं 16 जगह, उनके पास उम्मीदवार ही नहीं थे। इस कारण से वह सीट फिर कांग्रेस को लौटा दी लेकिन जब लौटाईं तब तक समय बीत चुका था। गलती तो हुई ये सच बात है लेकिन अब जो निर्दलीय, कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं उन्हें हम समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं। नुकसान तो हुआ है सोलह सीट पर।'

BJP के मुस्लिम उम्मीदवारों पर तंज

नसीम खान ने आगे कहा कि जिस बीजेपी को खान मेयर नहीं चाहिए वह मुस्लिम उम्मीदवार खड़े कर रही है। मुंबई में लातूर में कई जगह क्योंकि इन्हें मालूम है कि मुसलमान को टिकट दिए बिना जीत नहीं पाएंगे। बीजेपी अवसरवाद की राजनीति करती है, नहीं तो बीजेपी को मुस्लिम क्यों याद आते।

'जय श्रीराम' नारे पर क्या बोले नसीम?

वहीं, संजय राउत के बयान- 'जय श्रीराम नहीं जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा' पर नसीम खान ने कहा कि चुनाव में बीजेपी को भगवान राम याद आते हैं। भगवान राम हों या शिवाजी महाराज, इनका नारा लगाना कोई गलत नहीं, वह सबकी आस्था में हैं लेकिन इन महापुरुषों का चुनाव के लिए इस्तेमाल करना गलत है जिसका कांग्रेस विरोध करती है।

कांग्रेस में बगावत पर दी सफाई

वहीं, बगावत उन्होंने कहा कि खिलाफत तो हर पार्टी में है लेकिन बीजेपी ने हर तरह से चुनावी लॉलीपॉप देकर दूसरे पार्टी से लोगों को तोड़ा, टिकट दिया इसलिए बीजेपी में ज्यादा नाराजगी है। कांग्रेस अपने बागियों को समझाएगी।

ये भी पढ़ें-

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला