1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फ्रेंडशिप डे पार्टी के आयोजक ने भाजपा मंत्री का रौब दिखाकर पुलिस को धमकाया, Video हुआ वायरल

फ्रेंडशिप डे पार्टी के आयोजक ने भाजपा मंत्री का रौब दिखाकर पुलिस को धमकाया, Video हुआ वायरल

महाराष्ट्र के नागपुर में फ्रेंडशिप डे पार्टी के आयोजक ने भाजपा मंत्री का रौब दिखाकर पुलिस को धमकाया है। इस घटना का Video वायरल हो गया है।

नागपुर में फ्रेंडशिप डे पार्टी के दौरान विवाद।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नागपुर में फ्रेंडशिप डे पार्टी के दौरान विवाद।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां फ्रेंडशिप डे पार्टी के आयोजक ने महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री का रौब दिखाकर, पुलिस को धमकी दी है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद मुद्दे पर चर्चा हो रही है। ये वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये वीडियो फ्रेंडशिप डे पार्टी का है और इस वीडियो में पार्टी के आयोजक पुलिस को महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की धमकी दे रहे है।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला नागपुर के कामठी रोड एक होटल का है, जिसमें रविवार रात 'फ्रेंड्स एंड बियॉन्ड' नाम से फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद की सूचना पुराना कामठी पुलिस थाने को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने के लिए म्यूजिक बंद कर पार्टी को रोका गया, और उसके बाद का ये वीडियो वायरल हो गया।

चंद्रशेखर बावनकुले का आया नाम

वीडियो में साफ दिख रहा है की आयोजनकर्ता, पुलिसकर्मियों को धमकी दे रहा है। वीडियो में आयोजक यह कहते हुए सुनाई दे रह है कि "मैं सीधा बावनकुले साहब से बात कर रहा हुं, छोड़ दो आप।"

राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल

गौरतलब है की ये आयोजक जिन बावनकुले की बात कर रहा है वो महाराष्ट्र के मंत्री हैं और ये उनका ही विधानसभा क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, फ्रेंडशिप डे पार्टी के आयोजक ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश की। इस बीच ये वीडियो वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें- बैंक में घुसकर मनसे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, अधिकारी को पीटा, देखें Video

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में अब 27% OBC आरक्षण के साथ होंगे सभी नगर निकाय चुनाव