1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बैंक में घुसकर मनसे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, अधिकारी को पीटा, देखें Video

बैंक में घुसकर मनसे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, अधिकारी को पीटा, देखें Video

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 05, 2025 06:23 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 10:58 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा बैंक में घुसकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मनसे के कार्यकर्ताओं ने बैंक के अधिकारी की पिटाई कर दी है।

mns workers bank fight- India TV Hindi
बैंक में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं का हंगामा लगातार जारी है। अब मनसे कार्यकर्ताओं ने नागपुर में हंगामा मचाया है। नागपुर में मनसे के कार्यकर्ताओं ने Yes बैंक में घुसकर गुंडागर्दी करते हुए बैंक अधिकारी की पिटाई कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता फिर से गुंडागर्दी पर उतारू हो गए। कार्यकर्ताओं ने बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारकर बैंक के नाम पर कालिख पोत दी है। बैंक की दीवारों पर लिखे नाम पर स्प्रे से 'यस बैंक भ्रष्टाचारी, महाराष्ट्र विरोधी' जैसे नारे लिख दिए गए हैं। हंगामे के बाद कुछ मनसे पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

क्यों हो रहा है हंगामा?

दरअसल, यस बैंक ने एक जेसीबी धारक को कर्ज दिया था, लेकिन किश्तें बकाया होने के कारण बैंक ने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, कर्जधारक जब आरटीओ पासिंग के लिए गया था, उस दौरान बैंक ने उसकी जेसीबी जब्त कर ली और उसे बिना सूचना के बेच भी दिया।इस कार्रवाई के विरोध में नागपुर के माउंट रोड स्थित यस बैंक शाखा के बाहर आंदोलन किया गया।

कर्जधारक ने क्या बताया?

इंद्रजीत बलीराम मुले नामक कर्जधारक का कहना है कि उसने कर्ज लिया था, लेकिन कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। इसलिए अब उसने मनसे से मदद मांगी और उसी के तहत मनसे ने आंदोलन शुरू किया है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।