1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अवैध IVF और सोनोग्राफी केंद्रों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, गठित की SIT; मकोका के तहत एक्शन पर कर रही है विचार

अवैध IVF और सोनोग्राफी केंद्रों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, गठित की SIT; मकोका के तहत एक्शन पर कर रही है विचार

महाराष्ट्र में अवैध IVF और सोनोग्राफी केंद्रों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। सरकार ने SIT का गठन किया है और MCOCA के तहत कार्रवाई पर विचार कर रही है।

illegal IVF centres- India TV Hindi
Image Source : @ABITKAR_PRAKASH/X महाराष्ट्र सरकार ने अवैध IVF और सोनोग्राफी केंद्रों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

महाराष्ट्र में सार्वजनिक आरोग्य विभाग के मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में घोषणा की कि बिना अनुमति चल रहे आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्रों की तरफ से आम मरीजों के साथ की जा रही ठगी को रोकने के लिए Special Investigation Team का गठन किया जाएगा। यह टीम पूरे महाराष्ट्र में छापेमारी करेगी। सपा विधायक अबू आजमी की तरफ से इस मुद्दे पर उठाए गए सवालों के जवाब में मंत्री प्रकाश आबिटकार ने यह जानकारी दी।

MCOCA के तहत कार्रवाई पर सरकार कर रही विचार

मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि ऐसे अपराधों को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी MCOCA के तहत लाने पर भी गंभीर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा अधिवेशन तक इस संबंध में आवश्यक कानून लाया जाएगा, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

IVF केंद्रों पर निगरानी रखेगी SIT

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रकाश आबिटकर ने साफ किया कि राज्य में आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्र अनावश्यक रूप से और बड़ी संख्या में खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों की तरफ से मरीजों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। Special Investigation Team का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों पर निगरानी रखना, अनधिकृत संचालन को रोकना और मरीजों के हितों की रक्षा करना होगा। मरीजों के साथ कोई भी किसी प्रकार की ठगी ना कर पाए।

संचालकों के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा

जांच के दौरान, अगर किसी केंद्र में नियमों के उल्लंघन, जाली दस्तावेज, इलीगल मेडिकल एक्टिविटीज या मरीजों से धोखाधड़ी के सबूत मिलते हैं, तो उस केंद्र का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार इस पूरे नेटवर्क की पहचान करके उसको खत्म करने की ओर काम करेगी।

निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे IVF केंद्र

मंत्री प्रकाश आबिटकार के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार की प्रॉयरिटी मेडिकल सर्विस में पारदर्शिता लाना और मरीजों के हितों की रक्षा करना है। कई जगहों पर बिना लाइसेंस या निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की जान और माल दोनों को नुकसान हो रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- यह 'ऑपरेशन टाइगर' नहीं, बल्कि 'ऑपरेशन फडणवीस' है, किस पर भड़के आदित्य ठाकरे?