A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, महिला की मौत, आरोपी नाबालिग बेटे के साथ फरार

पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, महिला की मौत, आरोपी नाबालिग बेटे के साथ फरार

मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धकेल दिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Husband murdered his wife in mumbai mulund- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी ही दर्दनाक मामला सामने आया है। मुंबई के मुलुंड इलाके में एक शख्स ने पत्नी को ट्रेन के सामने धकेलकर मार डाला है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजधानी मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने अपनी पत्नी पुष्पा राजू गुप्ता (उम्र 36 वर्ष) को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दूसरे नाबालिग बेटे के साथ मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

महिला की ट्रेन के आगे धकेलकर हत्या के इस मामले में एक्शन शुरू हो गया है। कुर्ला रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी शख्स राजू गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। ये केस मृत महिला के भाई और भारतीय सेना में जवान कमलेश कुमार शामदेव गुप्ता (उम्र 30 वर्ष) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

इधर, रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से भी खौफनाक घटना सामने आई। जिले में एक सोशल मीडिया के रील स्टार ने 50 लाख रुपये के विवाद में एक रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या कर दी है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने 40 दिन बाद रिटायर्ड प्रोफेसर राजाभाऊ सुभराव लोंढे का शव जंगल से बरामद किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान सोशल मीडिया रील स्टार विशाल राठोड के रूप में की गई है। वहीं, रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या में आरोपी की मदद करने वाले उसके साथी आकाश पवार और करण आडे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Video: आवारा कुत्तों ने अकेली महिला को घेरकर नोच डाला, तड़पकर हुई मौत, CCTV में कैद हुई डरावनी घटना

मुंबई: अस्पताल के ICU में चूहों ने कुतरा बुजुर्ग महिला का हाथ, हुई मौत; डॉक्टर-नर्स भी नहीं जान पाए