1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: आवारा कुत्तों ने अकेली महिला को घेरकर नोच डाला, तड़पकर हुई मौत, CCTV में कैद हुई डरावनी घटना

Video: आवारा कुत्तों ने अकेली महिला को घेरकर नोच डाला, तड़पकर हुई मौत, CCTV में कैद हुई डरावनी घटना

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 16, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 10:40 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक कुत्ता महिला पर हमला करता है। इसके बाद कई कुत्ते उसे घेर लेते हैं और उसे नोच डालते हैं। इस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

Dog attack- India TV Hindi
कुत्ते के हमले में महिला की मौत Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकण शहर से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां के आंबेठाण चौक इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक 32 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान शोभा विजय वाघमारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नांदेड़ जिले के देगलूर की रहने वाली थीं और फिलहाल चाकण इलाके में रह रही थीं।

यह घटना सोमवार, 16 मार्च की रात करीब दो बजे की है। शोभा आंबेठाण चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से जा रही थीं, तभी अचानक करीब छह आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

15 मिनट के अंदर हुई मौत

फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला ने जमीन से पत्थर उठाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों के हिंसक झुंड के आगे उनकी एक न चली। कुत्तों ने उनके हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन पर इतने गहरे घाव किए कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महज 15 मिनट के भीतर उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों को सड़क पर महिला का शव मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। 

सीसीटीवी जांच से हुआ खुलासा

शव की स्थिति को देखते हुए शुरुआत में हत्या या यौन उत्पीड़न का संदेह जताया जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की तो साफ हो गया कि यह मौत आवारा कुत्तों के हमले के कारण हुई है। इस घटना के बाद चाकण और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नागरिकों के बीच भारी डर का माहौल है स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाने और उचित उपाय करने की मांग की है।

(पुणे से समीर शेख की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुंबई: अस्पताल के ICU में चूहों ने कुतरा बुजुर्ग महिला का हाथ, हुई मौत; डॉक्टर-नर्स भी नहीं जान पाए

गैस किल्लत की खबरों का फायदा उठा रहे साइबर ठग, मुंबई में 11 से ज्यादा FIR दर्ज, पुलिस ने लोगों को सतर्क किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।