1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, महायुति मजबूत, MVA में पड़ गई दरार?

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, महायुति मजबूत, MVA में पड़ गई दरार?

महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। महायुति जहां मजबूत स्थिति में है, वहीं महाविकास अघाड़ी में दरार पड़ने की संभावना दिख रही है।

उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है, और इसके लिए आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। दोपहर 3 बजे तक सभी दलों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा करेंगे। संख्या बल के आधार पर सत्तारूढ़ महायुति बढ़त में दिखाई दे रही है। BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने अपने 5 उम्मीदवार उतारे हैं और मौजूदा गणित के हिसाब से उसके सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए करीब 29 वोटों के कोटे की जरूरत होगी। महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) के 2 उम्मीदवार भी आराम से जीत की स्थिति में हैं, जबकि NCP (अजित पवार गुट) का 1 उम्मीदवार भी आसानी से जीतता दिख रहा है।

महाविकास अघाड़ी में पड़ गई दरार?

वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) के खाते में फिलहाल एक सीट सुरक्षित मानी जा रही है। लेकिन गठबंधन के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ रही है। अंबादास दानवे को शिवसेना (उद्धव गुट) ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस इस पर सहमत नहीं दिख रही। कांग्रेस का कहना है कि अगर शिवसेना उद्धव ठाकरे ख़ुद उम्मीदवार नहीं है तो उसका भी दावा बनता है। ऐसे में अगर कांग्रेस अलग से उम्मीदवार उतारती है, तो MVA के पास मौजूद करीब 46–48 वोटों में बंटवारा तय माना जा रहा है।

वहीं, आज भाजपा के उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराने खुद पहुंचे सीएम फडणवीस, पार्टी नेताओं के साथ फडणवीस विधानभवन पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के पांचों उम्मीदवारों ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। 

देखें वीडियो


सत्तापक्ष गठबंधन (महयुति)

* BJP (भारतीय जनता पार्टी) – 132 विधायक
* शिवसेना (शिंदे गुट) – 57 विधायक
* NCP (अजित पवार गुट) – 41 विधायक
* अन्य छोटे दल व निर्दलीय – 4–5 विधायक

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार

* सुनील क़र्ज़तकर 
* माधवी नाइक 
* विवेक कोल्हे 
* प्रमोद जठार 
* संजय भेंडे

महायुति के अन्य उम्मीदवार

* NCP (अजित पवार गुट) से: 
* ⁠जिशान सिद्दीकी
* शिवसेना (शिंदे गुट) से: 
* ⁠बच्चू कडू, 
* ⁠नीलम गोरहे 

विपक्ष (MVA) की स्थिति

* शिवसेना (उद्धव गुट) से: अंबादास दानवे
* कांग्रेस भी उम्मीदवार उतारने के मूड में है, जिस पर अंतिम फैसला जल्द हो सकता है

कुल मिलाकर सरकार के पास लगभग 235 विधायक हैं

विपक्ष (महा विकास आघाड़ी + अन्य)

* शिवसेना (उद्धव गुट) – 20 विधायक
* कांग्रेस (INC) – 16 विधायक
* NCP (शरद पवार गुट) – 10 विधायक
* समाजवादी पार्टी (SP) – 2 विधायक
* CPI(M) – 1 विधायक
* PWP – 1 विधायक

विपक्ष (MVA) के पास कुल लगभग 48 विधायक हैं