1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लावणी डांसर के चक्कर में गई युवक की जान, सिर में गोली लगी हुई लाश कार में मिली

लावणी डांसर के चक्कर में गई युवक की जान, सिर में गोली लगी हुई लाश कार में मिली

महाराष्ट्र के सोलापुर-बार्शी तहसील में लावणी डांसर के चक्कर में एक युवक की जान चली गई है। युवक की लाश कार में मिली है। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी।

maharashtra solapur dancer murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER सोलापुर में कार में मिली युवक की लाश।

महाराष्ट्र के सोलापुर-बार्शी तहसील के सासुरे गांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना में 38 वर्षीय गोविंद जगन्नाथ बर्गे नामक एक युवक की गोलीबारी में मौत हो गई है। गोविंद कार में मृत अवस्था में मिला था, और उसके सिर में गोली लगी हुई थी तथा कार में एक पिस्तौल भी मिली। पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया, लेकिन उन्हें कुछ संदेहास्पद बातें मिलने के कारण हत्या या आत्महत्या इस मुद्देपर जांच की जा रही है।

लावणी डांसर से हुआ था युवक को प्यार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद बर्गे मूल रूप से बीड-गेवराई  के दैठण का रहने वाला था और प्लॉटिंग का व्यवसाय करता था। उसे पारगाव कला केंद्र की लावणी डांसर पूजा गायकवाड से प्यार हुआ। आपको बता दें कि लावणी महाराष्ट्र की फोक आर्ट है, जो नेता, कार्यकर्ता और रईस लोगों का शौक है। उनके बीच प्रेम संबंध बन गए, और उसने पूजा पर काफी दौलतजादा की थी यानी काफी पैसा खर्च किया था। इसमें सोने के गहने और लगभग ढाई लाख रुपये का मोबाइल फोन भी शामिल था, जो उसने उसे खरीद कर दिया था।

चल रहा था विवाद

इसी बीच इस प्रेमी युगल में पिछले कुछ दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए ही गोविंद सोमवार की रात अपनी सोनेट कार में सासुरे गांव में पूजा के घर पहुंचा था। मंगलवार की सुबह वैराग पुलिस को कार खड़ी होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर, गोविंद कार में मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

पुलिस ने मौके पर पंचनामा  किया है, और बार्शी के उपविभागीय अधिकारी अशोक सायकर और वैराग पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कुंदन गावड़े की अगुवाई में एक टीम जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। (रिपोर्ट : प्रवीण सपकाल)

 

ये भी पढ़ें- पुणे के थिएटर में बवाल, पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुना रहा था शख्स, आगे वाले ने टोका तो शुरू कर दी मारपीट

बाघ के जबड़े से पत्नी को छुड़ाने के लिए भिड़ गया पति, लोगों ने शोर मचाया, फिर भी...