1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे के थिएटर में बवाल, पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुना रहा था शख्स, आगे वाले ने टोका तो शुरू कर दी मारपीट

पुणे के थिएटर में बवाल, पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुना रहा था शख्स, आगे वाले ने टोका तो शुरू कर दी मारपीट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 10, 2025 10:51 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 10:55 am IST

पुणे के एक सिनेमाघर में उस वक्त मारपीट हो गई, जब एक शख्स ने पीछे बैठे व्यक्ति को हॉरर फिल्म का सस्पेंस सुनाने से मना किया, जो वो अपनी पत्नी को सुना रहा था।

हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स' का सुना रहा था सस्पेंस- India TV Hindi
हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स' का सुना रहा था सस्पेंस Image Source : FILE (TMDB)

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को फिल्म की कहानी जोर-जोर से सुना रहा था, जिससे फिल्म का सस्पेंस खराब हो रहा था और अन्य दर्शक भी परेशान हो रहे थे। इसे लेकर आगे बैठे एक शख्स ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह घटना पिछले हफ्ते चिंचवड़ के एक मल्टीप्लेक्स में हुई। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स' देखने गया था। फिल्म के दौरान, पीछे की सीट पर बैठा एक शख्स अपनी पत्नी को फिल्म की कहानी जोर-जोर से सुना रहा था, जिससे फिल्म का सस्पेंस खराब हो रहा था और अन्य दर्शक भी परेशान हो रहे थे।

शांति बनाए रखने के लिए कहा

जब शिकायतकर्ता ने उस व्यक्ति को ऐसा करने से रोका और शांति बनाए रखने का आग्रह किया, तो आरोपी भड़क गया। उसने शिकायतकर्ता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट में शिकायतकर्ता को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद उसने चिंचवड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (सार्वजनिक रूप से अपराध के लिए उकसाना), 115 (उकसाना), 352 (हमला) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मुंह में घास ठूंसी, चुन्नी से गला घोंटा, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिली युवती की लाश; मचा बवाल

बाघ के जबड़े से पत्नी को छुड़ाने के लिए भिड़ गया पति, लोगों ने शोर मचाया, फिर भी...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।