A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई एयरपोर्ट पर लगी आग, टर्मिनल वन पर सीटिंग एरिया में हुई घटना, जानें पूरा मामला

मुंबई एयरपोर्ट पर लगी आग, टर्मिनल वन पर सीटिंग एरिया में हुई घटना, जानें पूरा मामला

मुंबई एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर सीटिंग एरिया में लगी है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

mumbai airport fire breaks out- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मुंबई एयरपोर्ट पर लगी आग।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के प्रसिद्ध छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना सामने आई है। प्राथमिक रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर मौजूद सीटिंग एरिया में आग लगी है। ये घटना गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में अब तक क्या कुछ जानकारी सामने आई है।

कैसे लगी आग?

मुंबई फायर ब्रिगेड सेवा के अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आग टर्मिनल के केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। बताया जा रहा है कि आग टर्मिनल के ग्राउंड फ्लोर तक ही सीमित रही। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस और वार्ड कर्मचारी तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।

मुंबई एयरपोर्ट पर आग का वीडियो वायरल

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर सिटिंग एरिया में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हवाई अड्डे के अंदर घना धुआं देखा गया है।पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं... औपचारिक जानकारी अपेक्षित है।

मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

आग लगने की घटना पर मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शाम 6:10 बजे टर्मिनल 1 पर शॉर्ट सर्किट की वजह से छोटी सी आग लगने की खबर मिली थी, जिसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने तुरंत काबू में कर लिया। CSMIA के प्रवक्ता ने कहा, 'गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 को शाम 18:10 बजे टर्मिनल 1 पर शॉर्ट सर्किट के कारण छोटी सी आग लगने की सूचना मिली थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने कुछ ही मिनटों में आग पर तुरंत काबू पा लिया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।'

ये भी पढ़ें- किरीट सोमैया के दफ्तर की नेमप्लेट में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आया CCTV फुटेज; BJP नेता से क्यों नाराज था युवक?

दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद, बाइक फिसलने से स्कूल बस के पहिए के नीचे आए 3 दोस्त, दो की थम गई सांसें