1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद, बाइक फिसलने से स्कूल बस के पहिए के नीचे आए 3 दोस्त, दो की थम गई सांसें

दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद, बाइक फिसलने से स्कूल बस के पहिए के नीचे आए 3 दोस्त, दो की थम गई सांसें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 08:23 pm IST

बाइक सवार स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक बाइक फिसल गई और संतुलन बिगड़ने से तीनों युवक बस की चपेट में आ गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस के पहिए के नीचे आने से दो युवकों की मौत- India TV Hindi
बस के पहिए के नीचे आने से दो युवकों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र: ठाणे के मुंब्रा के एमएम वैली इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना सामने आई है। एक स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। इस भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा अस्पताल में भर्ती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एमएम वैली रोड से गुजर रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने आगे चल रही एक स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। बाइक की रफ्तार तेज थी और जगह कम होने के कारण अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई।

फिसलते ही बाइक पर सवार तीनों युवक बस के नीचे आ गई। हादसा इतना भयावह था कि बस के पहिए के नीचे आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीसरे की हालत गंभीर

मृतकों की पहचान अविनाश दवंडे (20) और संगम फुलशेरे (17) के रूप में हुई है, जो ठाकुरपाड़ा, मुंब्रा के निवासी थे। वहीं, घायल महेश वारे (18) का इलाज मुंब्रा के हकीम अजमल खान अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक तेज रफ्तार में बस को पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

(रिपोर्ट- सय्यद नकी हसन)

ये भी पढ़ें-

घाटे वाला विभाग अब दे रहा है 90% मुफ्त बिजली और कमा रहा है मुनाफा: CM भगवंत मान

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, महिलाओं को ₹2000, ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।