A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में मंत्रालय से 'महात्मा फुले डॉक्यूमेंट्री' की फाइल रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र में मंत्रालय से 'महात्मा फुले डॉक्यूमेंट्री' की फाइल रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र में मंत्रालय से 'महात्मा फुले डॉक्यूमेंट्री' की फाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली है।

Mumbai Mahatma Jyotiba Phule documetry file stolen- India TV Hindi
Image Source : X (@CHOUHANSHIVRAJ) महात्मा फुले डॉक्यूमेंट्री की फाइल गायब।

महाराष्ट्र में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्रालय से समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री की मूल फाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये शिकायत DGIPR के वरिष्ठ सहायक निदेशक सागर नमदेव कांबले ने दर्ज कराई।

कैसे सामने आया मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को नियमित जांच के दौरान पता चला कि डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी मूल फाइल की जगह सिर्फ उसकी फोटोकॉपी मौजूद है। कांबले ने बताया है कि जब विभाग में पूछताछ की गई तो सहकर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से इसी फोटोकॉपी के आधार पर काम कर रहे थे और उसी में अपडेट जोड़ते आ रहे थे। पूरा रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी मूल फाइल नहीं मिली।

फाइलों का रिकॉर्ड भी गायब

इस घटना को लेकर हुई जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2020 तक की फाइलों का रिकॉर्ड भी गायब है। वरिष्ठ लिपिक अश्विनी गोसावी ने यह जानकारी विभागीय स्तर पर साझा की। इसके बाद DGIPR ने 14 नवंबर को आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस मामले में पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि मंत्रालय से इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज कैसे और कब गायब हो गए। इस पूरी घटना ने मंत्रालय की दस्तावेज सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महात्मा फुले पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज सुधार जैसे विषयों से संबंधित हैं। ऐसे में फाइल का गायब होना विभाग के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें- मुंबई: दिन में ऑटो से रेकी फिर एक ही रात में 8 घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने 3 को दबोचा-VIDEO

दहेज में नहीं मिली बुलेट मोटरसाइकिल तो शादी के 3 दिन के अंदर ही पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार