1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नेता ने नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते, वायरल हो रहा Video

कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नेता ने नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते, वायरल हो रहा Video

नासिक जिले में कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध देखने को मिला है। यहां शिवसेना यूबीटी के नेता ने नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में कुत्ते छोड़ दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारी को नोटों की माला पहनाने की भी कोशिश की गई है।

maharashtra nashik dogs in nagar panchayat officce- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नगर पंचायत के मुख्याधिकारी के दफ्तर में छोड़े गए कुत्ते।

भारत के विभिन्न हिस्सों में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की समस्या बढ़ती चली जा रही है। कुत्तों के हमलों में कई बार लोग बुरी तरह से घायल हो जाते हैं। आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर लोग कई बार विरोध भी जता चुके हैं। हालांकि, महाराष्ट्र के नासिक जिले से आवारा कुत्तों के खिलाफ विरोध का ऐसा तरीका सामने आया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। नाशिक के निफाड शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशानी के आरोप में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुटके पदाधिकारी ने नगर पंचायत के मुख्याधिकारी के दफ्तर में कुत्ते छोड़ दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला महाराष्ट्र के नाशिक जिले के पास निफाड शहर से सामने आया है। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से नागरिक परेशान चल रहे हैं। आवारा कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। आवारा कुत्तों के मुद्दे पर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं होने पर ठाकरे गुट से जुड़े शिवसेना के पदाधिकारियों ने अनोखा विरोध किया। निफाड नगरपंचायत के मुख्याधिकारी धीरज भामरे के दफ्तर में उनकी टेबल पर आवारा कुत्ते छोड़ दिए गए। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कुत्तों के मुद्दे की अनदेखी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, ये विरोध प्रदर्शन युवा सेना के जिलाप्रमुख विक्रम रंधवे ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया था। इस दौरान नगरपंचायत के मुख्याधिकारी की टेबल पर आवारा कुत्ते छोड़ दिए गए और मुख्याधिकारी को नोटों का हार पहनाने की भी कोशिश की गई। प्रदर्शन करने वालों ने नगर पंचायत प्रशासन पर आवारा कुत्तों के मुद्दे की अनदेखी का आरोप लगाया है।

मुंबई में भी दिखा था कुत्ते का आतंक

आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले मुंबई की हाईराइज सोसायटी में पालतू कुत्ते का आतंक देखने को मिला था। लिफ्ट में एक कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया था।  कुत्ते ने बच्चियों पर झपटने की कोशिश की, जिससे लिफ्ट में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला कुत्ते को काबू करने के लिए काफी कोशिश करती रही, लेकिन कुत्ता उसके काबू में नहीं आ रहा था।  महिला ने समय रहते कुत्ते को पीछे खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें- नवी मुंबई के रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, दो घायल, कई मकानों की खिड़कियां टूटीं; VIDEO आया सामने

तालाब में डूबे 8वीं और 7वीं के दो बच्चे, मां के साथ गौरी विसर्जन के लिए पहुंचे थे; मौत