1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. तालाब में डूबे 8वीं और 7वीं के दो बच्चे, मां के साथ गौरी विसर्जन के लिए पहुंचे थे; मौत

तालाब में डूबे 8वीं और 7वीं के दो बच्चे, मां के साथ गौरी विसर्जन के लिए पहुंचे थे; मौत

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 16, 2026 09:23 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 09:35 am IST

गौरी विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मां के साथ तालाब पर पहुंचे 8वीं और 7वीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए। बाद में दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तालाब में डूबने से दोनों बच्चों की मौत- India TV Hindi
तालाब में डूबने से दोनों बच्चों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां गौरी विसर्जन के दौरान नागपुर के काटोल थाना क्षेत्र के झिलपा परिसर स्थित तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आयुष हरीश कुमार और दर्शन उर्फ दक्ष धनराज लाड़ के रूप में हुई है। दोनों झिलपा, काटोल के निवासी थे। आयुष कक्षा 8वीं और दर्शन कक्षा 7वीं में पढ़ता था।

कम गहरे पानी में उतरे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गौरी विसर्जन के लिए गांव की कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ गांव के पास स्थित तालाब पर पहुंची थीं। आयुष और दर्शन भी अपनी मां के साथ वहां गए थे। महिलाएं तालाब में गौरी विसर्जन कर रही थीं, जबकि दोनों बालक तालाब के किनारे कम गहरे पानी में उतरे थे।

चाचा और गांव वालों ने पानी में उतरकर की तलाश

इसी दौरान दोनों बालक अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और डूब गए। विसर्जन के दौरान जब दोनों बालक दिखाई नहीं दिए, तब महिलाओं को उनके डूबने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों और दोनों बालकों के चाचा ने तालाब में उतरकर उनकी तलाश शुरू की।

काफी प्रयास के बाद दोनों बालकों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल काटोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से झिलपा गांव में शोक का माहौल है।

बलिया में पुलिसकर्मी का तालाब में मिला शव

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीह कोतवाली में तैनात रिजर्व पुलिसकर्मी परितोष मिश्रा का शव सोमवार सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में मिला। पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को परितोष मिश्रा कांस्टेबल शिवगोपाल पाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में तैनात 2-3 पुलिसकर्मियों के साथ खाना खाया। इसके बाद उन्होंने साथियों को बताया कि उन्हें रात में दूसरी ड्यूटी पर जाना है और निजी मोटरसाइकिल से वहां से रवाना हो गए।

निर्धारित समय पर बांसडीह थाने में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक तालाब में उनका शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS में दाखिला लेने वाली 4 छात्राओं पर FIR, एडमिशन हुआ रद्द

दिल्ली से महाराष्ट्र तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।