1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नेताजी को दिया खराब खाना, दाल में बदबू..., शिंदे गुट के विधायक ने कैंटीन वाले को जमकर पीटा, देखें Video

नेताजी को दिया खराब खाना, दाल में बदबू..., शिंदे गुट के विधायक ने कैंटीन वाले को जमकर पीटा, देखें Video

महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक को खराब खाना देने के आरोप में कैंटीन कर्मचारी की काफी पिटाई की गई है। शिंदे गुट के विधायक ने कैंटीन वाले को जमकर पीटा है।

Shiv Sena Shinde faction MLA Sanjay Gaikwad- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शिवसेना विधायक ने की कैंटीन वाले की पिटाई।

अक्सर आम लोगों की ओर से होटल, कैंटीन आदि में खराब खाना दिए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर खराब खाने का वीडियो शेयर कर के आवाज उठाते रहते हैं। हालांकि, खराब खाने की समस्या से सिर्फ आम लोगों नहीं बल्कि नेताओं को भी जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र से आया है जहां शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने खराब खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए कैंटीन वाले की जमकर पिटाई कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र में हुई ये पूरी घटना आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की बताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शिवसेना शिंदे गुट के नेता और बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन के कर्मचारी की पिटाई कर दी है। विधायक संजय गायकवाड़ ने खाने का ऑर्डर दिया था। आरोप है कि उन्हें जो खाना दिया गया था वह बहुत ही खराब था। PTI के मुताबिक, घटना के बाद विधायक ने कहा है कि उन्हें परोसा गया भोजन घटिया क्वालिटी का था और वह महाराष्ट्र विधानमंडल के चालू सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे।

खाने में क्या खराबी थी?

आरोप के मुताबिक, शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ को खाने में जो दाल दी गई थी उसमें से बदबू आ रही थी। इस घटना से संजय गायकवाड़ काफी नाराज हो गए और दाल से भरी थैली लेकर खुद ही कैंटीन पहुंच गए। यहां विधायक ने कैंटीन के कर्मचारी को जमकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक कैंटीन चालक की काफी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

CM फडणवीस का आया बयान

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। सीएम फडणवीस ने बुधवार को कहा कि "ऐसी घटना से सभी विधायकों के बारे में यह गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। ऐसा आचरण किसी को भी शोभा नहीं देता। इससे राज्य विधानमंडल और एक विधायक की छवि पर असर पड़ता है।"

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: बेवजह मीडिया या सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट ना करें, राज ठाकरे ने जारी किया 'खास' निर्देश

महाराष्ट्र: निशिकांत दुबे के 'पटककर मारेंगे' बयान से मचा बवाल, मनसे नेता बोले 'न कोई दुबे, छुबे, पौबे...'