1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में भारी बारिश के बाद जलाशयों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, कुछ ही दिन पहले था जलसंकट

मुंबई में भारी बारिश के बाद जलाशयों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, कुछ ही दिन पहले था जलसंकट

मुंबई में भारी बारिश के बीच एक राहत की भी खबर है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई जलाशयों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले मुंबई में जलसंकट जैसी स्थिती थी।

Mumbai rain lakes water level- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बारिश से मुंबई के लिए एक बड़ी राहत की बात भी सामने आई है। बारिश के कारण मुंबई के जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के चलते शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सातों जलाशयों में जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कितना बढ़ गया जलस्तर?

बुधवार, 8 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे से गुरुवार, 9 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे तक हुई बारिश के कारण मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सातों जलाशयों में कुल जल भंडारण 48.59 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जलाशयों के जल भंडारण में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिली है ,और आने वाले दिनों में यदि इसी तरह बारिश जारी रहती है तो जलाशयों का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

PTI ने बुधवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि मुंबई को पीने का पानी उपलब्ध कराने वाली 7 झीलों में से एक तुलसी झील मंगलवार की देर रात अपने जलसंग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण लबालब भर गई है। इसके साथ ही तुलसी झील के पास में स्थित विहार झील में भी पानी लबालब भर गया था। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले मुंबई में जलाशयों में पानी का स्तर काफी कम हो गया था। जल संकट को देखते हुए BMC ने कड़े नियम भी तय किए थे।

Image Source : Reporterजलस्तर का आंकड़ा आया सामने।

गुरुवार को लोगों को मिली राहत

मुंबई में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बाद गुरुवार को लोगों राहत मिली है। सुबह भी मुंबई में बादल छाए देखे गए लेकिन अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई। हालांकि, IMD ने मुंबई में दिन में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, मुंबई में कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने और करीब 40 से 50 KM प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

BMC ने जानकारी दी है कि गुरुवार को मुंबई में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसतन 14.21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पूर्वी उपनगरों में 39.37 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 28.85 मिलीमीटर बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें- डूबती गाड़ियां, तैरते लोग और ढ़हते मकान, मूसलाधार बारिश ने मचाया त्राहिमाम-देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर! कई सड़कें जलमग्न; मुंबई में ऑरेंज अलर्ट तो नासिक में बादल फटने का पूर्वानुमान जारी