Published : Jul 08, 2026 11:54 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 11:54 pm IST
1/8Image Source : pti
दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है,जिससे देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने, केरल के वायनाड में भूस्खलन और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2/8Image Source : pti
राजस्थान और पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश भर में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ भारी तबाही भी मचा रहा है।
3/8Image Source : pti
अगले चार-पांच दिन लगभग पूरे देश में व्यापक वर्षा को लेकर अलग-अलग अलर्ट जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी में सोमवार की रात बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।
4/8Image Source : pti
मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में दो दिन की भारी बारिश के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली। बारिश रुकने के बाद रेल सेवाएं सामान्य हुई हैं। लेकिन नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तालुकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कें बह गईं।
5/8Image Source : pti
पुणे ज़िले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत के ढहने से कम से कम 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भारी बारिश के दौरान कचरे का एक बड़ा ढेर इमारत पर गिर गया, जिससे वह ढह गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चला रही हैं।
6/8Image Source : pti
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के निरमंड और गड़सा घाटी में दो जगह बादल फटे। निरमंड के नगेड़ गांव के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़ से नगेड़ खड्ड में पानी बढ़ गया। राउगी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
7/8Image Source : pti
मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश की वजह से उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइज़री जारी की, जिसमें उन्हें संभावित देरी के बारे में आगाह किया गया और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई।
8/8Image Source : pti
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।