1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मी को अचानक आया हार्ट अटैक, हो गई मौत, देखें Video

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मी को अचानक आया हार्ट अटैक, हो गई मौत, देखें Video

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी को अचानक से हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस डरा देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Maharshtra police heart attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत।

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा से डरा देने वाली घटना सामने आई है। यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी को अचानक से हार्ट अटैक आ गया। घटना में पुलिसकर्मी PSI मोहन जाधव की मौत हो गई है। पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आते ही वह नीचे गिर गया जिसके बाद अन्य पुलिसकर्नियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले के बारे में पता लगने के बाद हर कोई हैरान है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा शहर में आज 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ये दुखद घटना सामने आई है जहां राज्य उत्पादन शुल्क विभाग में कार्यरत पीएसआई मोहन भीमा जाधव का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उमरगा जिले से PSI मोहन जाधव के हार्ट अटैक से निधन से जुड़ा घटना का वीडियो सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी ध्वज को सलामी देने के लिए एक पंक्ति में खड़े थे। इसी दौरान पीएसआई मोहन जाधव को अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

पीएसआई मोहन जाधव के गिरने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उमरगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मालेगांव में पुलिस परेड ग्राउंड के पास हुआ जोरदार विस्फोट, 5 लोग घायल

VIDEO: "आपकी सात पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी..." नवनीत राणा ने इम्तियाज जलील के बयान पर दे डाली कड़ी चेतावनी