A
Hindi News महाराष्ट्र दिल दहलाने वाला हादसा: कर्मचारियों को दफ्तर ले जा रहे वाहन में लगी आग, 4 की मौत

दिल दहलाने वाला हादसा: कर्मचारियों को दफ्तर ले जा रहे वाहन में लगी आग, 4 की मौत

महाराष्ट्र में पुणे के करीब कर्मचारियों को लेकर ऑफिस जा रहे एक वाहन में आग लग गई है। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है।

पुणे में आग लगने के बाद वाहन का हाल।- India TV Hindi Image Source : PTI पुणे में आग लगने के बाद वाहन का हाल।

महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार की सुबह 4 लोगों को लेकर ऑफिस जा रहे एक वाहन में आग लग गई जिस कारण अंदर बैठे 4 कर्मचारियों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है कि यह दुखी कर देने वाली घटना पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में घटित हुई है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया है कि बुधवार की सुबह पुणे के समीप एक प्राइवेट फर्म के वाहन में आग लग गई है। इस वाहन में कर्मचारियों का एक समूह बैठा था। टेम्पो ट्रैवलर कंपनी के कर्मचारियों को उनके ऑफिस ले जा रहा था। हालांकि, पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में ये वाहन हादसे का शिकार हो गया।

पुलिस ने बताई पूरी कहानी

हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने इस दर्दनाक घटना के बारे जानकारी देते हुए बताया है कि जब कर्मचारियों को ऑफिस ले जा रहा वाहन डसॉल्ट सिस्टम्स के पास था, तो उसमें अचानक आग लग गई थी। इस कारण से चालक को अपनी गति धीमी करनी पड़ी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

4 लोग वाहन से नहीं निकल पाए

हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने इस हादसे को लेकर कहा- ‘‘कुछ कर्मचारी तो वाहन से बाहर निकल गए, लेकिन उनके चार साथी ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद हादसे में उनकी मौत हो गई। शवों को वाहन से निकाला जा रहा है।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नागपुर: प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने महिला पुलिसकर्मियों से की छेड़छाड़, अश्लील इशारे और कमेंट भी किए गए, मामला दर्ज

12वीं में पढ़ने वाले दोस्त की हत्या, तलवार से किए शरीर के टुकड़े, एक कुंए में मिला कटा हुआ सिर, दूसरे कुंए से धड़ बरामद