1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 12वीं में पढ़ने वाले दोस्त की हत्या, तलवार से किए शरीर के टुकड़े, एक कुंए में मिला कटा हुआ सिर, दूसरे कुंए से धड़ बरामद

12वीं में पढ़ने वाले दोस्त की हत्या, तलवार से किए शरीर के टुकड़े, एक कुंए में मिला कटा हुआ सिर, दूसरे कुंए से धड़ बरामद

 Published : Mar 19, 2025 07:29 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 07:40 am IST

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के एक गांव में दोस्त की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दोस्त की हत्या की और फिर तलवार से उसके शव के टुकड़े करके उन्हें 2 कुओं में फेंक दिया।

Pune- India TV Hindi
एक युवक ने दोस्त की हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े करके उन्हें दो कुओं में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के एक गांव में 19 साल के एक युवक को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि छात्र के शव के टुकड़े कर उन्हें दो कुओं में फेंका गया था। आरोपियों को संदेह था कि छात्र ने उन दोनों की घनिष्ठता को लेकर उन्हें बदनाम किया था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान श्रीगोंडा तहसील के दानेवाड़ी निवासी मौली गव्हाणे के रूप में हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि वह पुणे में छह मार्च को एचएससी परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और उसके बाद से लापता बताया जा रहा था। अहिल्यानगर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, ‘जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।’ 

उन्होंने बताया, ‘12 मार्च को दानेवाड़ी गांव के पास एक कुएं में क्षत-विक्षत पैर और धड़ मिला था। अगले दिन पास के एक अन्य कुएं में एक बोरे में सिर और दो हाथ मिले थे।’ पुलिस ने बताया कि जांच में नाबालिग समेत दो संदिग्धों की भूमिका सामने आई और यह गव्हाणे के करीबी दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर तलवार से गव्हाणे की हत्या की और फिर उसके शव के टुकड़े करके अवशेषों को कुएं में फेंक दिया था। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।