A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'तू हमारे सामने स्टाइल मार रहा...', ऐसा कहकर शख्स पर बरसाए डंडे, पत्नी का भी सिर फोड़ा, Video

'तू हमारे सामने स्टाइल मार रहा...', ऐसा कहकर शख्स पर बरसाए डंडे, पत्नी का भी सिर फोड़ा, Video

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक समूह द्वारा शख्स और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

vashim man and wife beaten- India TV Hindi
Image Source : REPORTER वाशिम में महिला और उसके पति की पिटाई।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां कई लोगों के समूह ने मिलकर एक शख्स की जमकर पिटाई कर डाली। जब शख्स की पत्नी उसे बचाने के लिए गई तो उस पर भी बेरहमी से हमला किया गया। आरोपियों ने महिला को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। पति पत्नी को बेरहमी से पीटे जाने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना राज्य के वाशिम जिले के मनोरा स्थित मुंगसाजी नगर से सामने आई है। यहां मामूली सी बात को लेकर पति-पत्नी की बुरी तरह पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अमर नीलखन नाम के शख्स की उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा पिटाई की जा रही थी। वे कह रहे थे कि "तू हमारे सामने स्टाइल मार रहा है।" सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक, दो लोग अमर के हाथ को पकड़ते हैं और एक व्यक्ति उस पर डंडे बरसाते हुए नजर आता है।

पत्नी पर भी बेरहमी से हमला

मारपीट की इस घटना के बीच पति का बचाव करने गई अमर की पत्नी शारदा के सिर पर भी बेरहमी से वार किया जाता है। इस हमले में वह भी बुरी तरह जख्मी हो जाती है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है। अमर नीलखन की पत्नी शारदा की शिकायत पर मनोर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मारपीट के इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। (रिपोर्ट: इमरान खान)

ये भी पढे़ं- बजट सत्र के बीच मुंबई विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा का ऐलान, जानें क्या होगी इसकी खासियत