Maharashtra Zilla Parishad Election Result: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में बोली BJP की तूती, बुरी तरह पिछड़ी महाविकास अघाड़ी
Maharashtra Zilla Parishad Election Result: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों में महायुति की तूती बोली। इसमें BJP 8, Shiv Sena 3 और NCP 1 जिला परिषद में आगे रही। महाविकास अघाड़ी का एक भी दल जिला परिषद की किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाया। यहां देखें महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का परिणाम।

Maharashtra Zilla Parishad Panchayat Elections Results: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव, दोनों में BJP ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ZP Election Results के रुझानों में BJP 233 और पंचायत समिति चुनाव में BJP 48 सीटों पर आगे रही। ZP Election Results और पंचायत समिति चुनाव के रुझानों में सुनेत्रा पवार की पार्टी NCP ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह BJP के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हुई। जिला परिषद सदस्य चुनाव में NCP को 153 सीटों पर बढ़त मिली। वहीं, पंचायत समिति चुनाव के रुझान में NCP 23 सीटों पर आगे है।
रुझानों में शिवसेना, NCP के बाद तीसरे नंबर पर है। ZP Election Results के ट्रेंड्स में Shiv Sena 138 और पंचायत समिति चुनाव में 26 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है। गौरतलब है कि 731 जिला परिषद सीटों में से अब तक 666 सीटों के रुझान आए हैं। जिला परिषद सदस्य चुनाव में 2,624 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। आज इन उम्मीदवारों की किस्मत का निर्णय सामने आया है।
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव में महाविकास अघाड़ी से जुड़ी पार्टियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं रही। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और NCP शरद पवार, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर रहे। रुझानों में कांग्रेस 46, उद्धव ठाकरे गुट 38 और NCP शरद पवार 19 सीटों पर आगे है। पढ़िए महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव के रिजल्ट का ताजा अपडेट।
Live updates : Maharashtra Zilla Parishad Panchayat elections Results Live
-
February 09, 2026 4:27 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
महाराष्ट्र BJP चीफ ने जीत पर की CM के प्रयासों की तारीफ
महाराष्ट्र BJP चीफ रविंद्र चव्हाण ने जिला परिषद चुनाव में पार्टी की जीत पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने जीत पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'चुनाव का ये रिजल्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अथक प्रयासों को दिखाता है।' साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता BJP के साथ है।
-
February 09, 2026 4:20 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
पारगाव में NCP उम्मीदवार विवेक वलसे आगे
पुणे के पारगाव में NCP उम्मीदवार विवेक वलसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने रुझानों में शिवसेना प्रत्याशी अरुण गिरे को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, सतारा के आंधली में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। यहां सोनल गोरे की जीत हुई है। उन्होंने NCP की दीपाली जगदाले को हरा दिया है। सातारा में बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है।
-
February 09, 2026 4:09 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
12 में 8 जिला परिषदों में सबसे आगे BJP
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों के चुनाव के रुझानों में 8 पर BJP आगे चल रही है। इसमें दूसरे नंबर पर शिवसेना है जो 3 जिला परिषदों में आगे है। वहीं, NCP भी एक जिला परिषद में आगे है। जिला परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी के दल कांग्रेस, शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे की पार्टी एक भी जिला परिषद में बढ़त बनाने में सफल नहीं हो पाई है।
-
February 09, 2026 4:04 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
रुझानों में BJP 224 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के रुझानों के मुताबिक, BJP 224 सीटों तक पहुंच गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवसेना है जो 139 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, NCP इसमें तीसरे नंबर पर है, वह 137 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी से जुड़े दलों में सबसे आगे कांग्रेस है जो 47 सीटों पर आगे दिख रही है।
-
February 09, 2026 3:58 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
धारशिव की तेर सीट पर BJP जीती
धारशिव की तेर सीट पर BJP उम्मीदवार अर्चना पाटिल की जीत हो गई है। वह जिला परिषद सदस्य चुन ली गई हैं। उनका मुकाबला सक्षणा सलगर से था। वहीं, पलूस कडेगाव की कुंडल सीट पर कांग्रेस के ऋषीकेश लाड विजयी हुए हैं। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार धनश्री लाड को हरा दिया है।
-
February 09, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
रागगढ़ में थल सीट पर शिवसेना की जीत
रायगढ़ जिला परिषद की थल सीट पर शिवसेना की जीत हुई है। यहां शिवसेना उम्मीदवार मानसी महेंद्र दलवी की जीत हुई है। वहीं, सिंधुदुर्ग जिला परिषद के कोलगांव में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। यहां मायकल डिझोजा विजयी घोषित हुए हैं।
-
February 09, 2026 3:38 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सातारा में अकेले दम पर बहुमत की तरफ बढ़ी BJP
सातारा जिला परिषद में कुल 65 सीटें हैं और इसमें से अब तक 59 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP अकेले 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर NCP-शिवसेना है। NCP 17 और शिवसेना 10 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी की पार्टियां कांग्रेस, शरद पवार गुट और उद्धव गुट का यहां खाता तक नहीं खुला है।
-
February 09, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
रायगढ़ में सबसे आगे शिवसेना
रायगढ़ जिला परिषद की बात करें तो यहां 59 सीटें हैं और उसमें से अब तक 46 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें BJP 10, शिवसेना 14, NCP 16, कांग्रेस 1 और शिवसेना उद्धव गुट 5 सीटों पर आगे है। यहां NCP शरद पवार गुट का खाता तक नहीं खुला है। रुझानों में अब तक सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना बनकर उभरी है।
-
February 09, 2026 3:22 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
पंचायत समिति चुनाव में भी BJP नंबर 1
महाराष्ट के पंचायत समिति चुनाव परिणाम में भी BJP की तूती बोल रही है। यहां कुल 125 पंचायत समिति की सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। इनमें से 119 सीटों के रुझान अभी सामने आए हैं। इसमें BJP 48, शिवसेना 26 और NCP 23 सीटों पर आगे चल रही है। साथ ही NCP शरद पवार गुट और कांग्रेस 8-8 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा, 5 सीटों के साथ शिवसेना UBT सबसे आखिरी स्थान पर है।
-
February 09, 2026 3:14 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
रुझानों में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर महायुति के दल
रुझानों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक महाराष्ट्र जिला परिषद सदस्य चुनाव की कुल 731 सीटों में से 588 के रुझान आ चुके हैं। इसमें BJP 208, शिवसेना 120, NCP 126, कांग्रेस 46, शिवसेना उद्धव गुट 38 और NCP शरद पवार 19 सीटों पर आगे है। महायुति की तीनों पार्टियों ने रुझानों में पहला, दूसरा और तीसरा नंबर कब्जा रखा है।
-
February 09, 2026 3:10 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में BJP को 208 सीटें
Maharashtra ZP Election Results के रुझानों में BJP सबसे आगे 208 सीटों पर हैं। BJP सोलापुर में 39, सातारा में 32, छत्रपति संभाजीनगर में 23, सिंधुदुर्ग में 21, सांगली में 17, परभणी में 17, लातूर में 17, कोल्हापुर में 11, धाराशिव में 12, पुणे में 8, रायगढ़ में 10 और रत्नागिरी में 1 सीट पर आगे है। सोलापुर के रुझानों में BJP अकेले दम पर बहुमत पा चुकी है।
-
February 09, 2026 3:02 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में महायुति को साफ बढ़त
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में वोटों की गिनती के रुझानों से पता चलता है कि कुल 731 सीटों में से अब तक 587 सीटों के नतीजे और रुझान आ गए हैं, जिसमें सत्ताधारी महायुति गठबंधन पूरे राज्य में मज़बूत बढ़त बनाए हुए है। महायुति गठबंधन के सहयोगियों में, बीजेपी 208 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 126 सीटें जीती हैं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 120 सीटें हासिल की हैं। कुल मिलाकर, महायुति गठबंधन ने 454 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
विपक्षी महाविकास अघाड़ी कुल 103 सीटों के साथ पीछे चल रही है। कांग्रेस ने 46 सीटें जीती हैं, उसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 38 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 19 सीटें जीती हैं। इस बीच, अब तक घोषित नतीजों में अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 30 सीटें हासिल की हैं।
-
February 09, 2026 2:55 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सोलापुर में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया
साउथ सोलापुर तालुका के वलसांग जिला परिषद में बीजेपी जीत गई है। इस चुनाव में वलसांग जिला परिषद ग्रुप में बीजेपी कैंडिडेट रामप्पा चिवडशेट्टी ने जीत का परचम लहराया हैं। इसके साथ ही वलसांग पंचायत समिति ग्रुप से बीजेपी के मजबूत नेता गोत्सुर्वे जीते और होतगी ग्रुप से बीजेपी की अंबिका पाटिल चुनाव जीत गईं है।
-
February 09, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
रत्नागिरी में शिवसेना 26 सीटों पर आगे
रत्नागिरी जिला परिषद चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को जबरदस्त बढ़त मिली है। यहां कुल 56 सीटों में से शिवसेना 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, शिवसेना (UBT) 5 सीटों पर आगे चल रही है। यहां अजित पवार की NCP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी को सिर्फ 1 सीट मिली है।
-
February 09, 2026 2:50 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पुणे पंचायत समिति चुनाव परिणाम: कौन आगे चल रहा है?
पुणे में पार्टी-वाइज अग्रणी उम्मीदवारों की लिस्ट-
- जुन्नर- एनसीपी (अजित पवार)
- अंबेगांव- एनसीपी (अजित पवार)
- शिरूर- NCP (अजित पवार) और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
- खेड़- एनसीपी (अजित पवार)
- मावल- एनसीपी (अजित पवार)
- मुलशी- एनसीपी (अजित पवार)
- हवेली- एनसीपी (अजित पवार)
- दौंड- एनसीपी (अजित पवार)
- पुरंदर- एनसीपी (अजित पवार)
- वेल्हा- एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
- भोर- एनसीपी (अजित पवार)
- बारामती- एनसीपी (अजित पवार)
- इंदापुर- एनसीपी (अजित पवार)
-
February 09, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
रत्नागिरी में शिंदे सेना 26 सीटों पर आगे
रत्नागिरी जिला परिषद चुनाव के रुझानों में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बड़ी बढ़त मिली है। कुल 56 सीटों में से, शिवसेना का शिंदे गुट 26 सीटों पर आगे चल रहा है, जिससे वह जिले में दूसरी पार्टियों से काफी आगे है। शिवसेना UBT 5 सीटों पर आगे है, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 2 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 1 सीट पर आगे है। कांग्रेस और NCP के शरद पवार गुट का अभी खाता खुलना बाकी है। दूसरी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे हैं।
-
February 09, 2026 2:22 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अजित पवार की NCP पुणे जिला परिषद में आगे
पुणे जिला परिषद चुनावों में, लेटेस्ट रुझानों के अनुसार अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुट को साफ बढ़त मिली है। कुल 73 सीटों में से, अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 27 सीटों पर आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है, जो 20 सीटों पर आगे है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 7 सीटों पर आगे है, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाला NCP गुट 3 सीटों पर आगे है। शिवसेना UBT ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।
-
February 09, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कोल्हापुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव नतीजों के ताजा रुझानों से पता चलता है कि जिले में प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है। कुल 68 सीटों में से कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा और अजित पवार की एनसीपी 10-10 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 8 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना UBT 2 सीटों पर आगे है। शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP गुट ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे हैं।
-
February 09, 2026 1:30 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पुणे में NCP बड़ी पार्टी
अजित पवार की एनसीपी, पुणे जिला परिषद की 73 सीटों में से 27 सीटों पर बढ़त बनाकर नंबर वन है। दूसरे नंबर पर बीजेपी है, जो 20 सीटों पर आगे हैं। शिवसेना के 7 और शरद पवार गुट के 3 उम्मीदवारों ने भी बढ़त बना रखी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी सिर्फ दो सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
-
February 09, 2026 1:08 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
महाराष्ट्र पंचायत समिति चुनाव नतीजे: BJP 35 सीटों पर आगे, NCP 20 सीटों पर आगे
दोपहर 12:50 बजे महाराष्ट्र पंचायत समिति चुनाव नतीजों के लेटेस्ट रुझानों के अनुसार, BJP ने कुल 125 सीटों में से 35 सीटों पर बढ़त बना ली है। शिवसेना दूसरे स्थान पर है, जो 22 पंचायत समिति सीटों पर आगे है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 20 सीटों पर आगे है। अन्य पार्टियों में, NCP SP गुट और कांग्रेस दोनों 8-8 सीटों पर आगे हैं। शिवसेना UBT 5 सीटों पर आगे है, जबकि 'अन्य' कैटेगरी के उम्मीदवार 1 सीट पर आगे हैं।
-
February 09, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
12 जिला परिषदों में से 11 पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के शुरुआती रुझानों में महायुति ने बढ़त बना ली है। रुझानों के अनुसार 12 जिला परिषदों में से करीब 11 में महायुति आगे चल रही है, वहीं एक जगह कांग्रेस आगे है। जिला परिषदों के रुझानों की बात करें तो-
- बीजेपी 7 जिला परिषदों में आगे चल रही है
- शिंदे गुट की शिवसेना 2 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए है
- अजित पवार गुट (NCP) 2 जिला परिषद में आगे है।
वहीं कांग्रेस 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है।
-
February 09, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
जीत की ओर बढ़ी अजित पवार की NC
पुणे के मावल तालुका में NCP का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। यहां अजित पवार की एनसीपी सभी 5 जिला परिषद और 10 पंचायत समिति सीटों पर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, रत्नागिरी जिला पंचायत समिति चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना सभी पर भारी पड़ रही है। शिंदे सेना ने 21 सीटों पर बढ़त बना रखी है। 56 सदस्यों वाली समिति में बहुमत का आंकड़ा 24 है। यहां बीजेपी 2, NCP 1 और यूबीटी 4 सीटों पर आगे है।
-
February 09, 2026 12:52 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सतारा: 4 पंचायत समितियों में BJP आगे
सतारा, खटाव, मान और कोरेगांव पंचायत समितियों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि अजित पवार की NCP फलटन, वाई और कराड पंचायत समितियों में आगे है।
-
February 09, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पुणे पंचायत समिति चुनाव रिजल्ट: महायुति को बढ़त
अजित पवार की NCP बारामती, इंदापुर, अंबेगांव, मावल, शिरूर, हवेली, जुन्नार, दौंड, पुरंदर और भोर पंचायत समितियों में आगे चल रही है, जबकि खेड़, मुलशी और वेल्हा पंचायत समितियों में महायुति सहयोगियों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
-
February 09, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
30 पंचायत समितियों में BJP और 20 में NCP आगे
सुबह 11:50 बजे तक महाराष्ट्र पंचायत समिति चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा कुल 125 सीटों में से 30 सीटों पर आगे चल रही है। NCP 20 सीटों पर आगे है, उसके बाद शिवसेना 17 सीटों पर आगे है। NCP SP गुट 11 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 8 पंचायत समिति सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना UBT 5 सीटों पर आगे है। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवार 1 सीट पर आगे हैं।
-
February 09, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सिंधुदुर्ग पंचायत समिति में बीजेपी ने 12 सीटें जीतीं
बीजेपी ने सिंधुदुर्ग पंचायत समिति में शानदार प्रदर्शन किया है और जिले में एक प्रमुख ताकत के रूप में उभरी है। बीजेपी के 12 उम्मीदवार जीते हैं, जबकि 17 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। इन नतीजों के साथ, महायुति गठबंधन ने सिंधुदुर्ग पंचायत समिति में निर्णायक बढ़त बना ली है।
-
February 09, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कोल्हापुर जिला परिषद में कांग्रेस को बढ़त
जिला परिषद- कोल्हापुर, कुल 68 सीटें
रुझानों की बात करें तो-
- बीजेपी- 6
- शिव सेना (शिंदे)- 5
- एनसीपी- 8
- कांग्रेस- 10
- जनसुराज्य- 3
- स्वाभिमानी शेतकारी संगठन- 1
-
February 09, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कानेगांव जिला परिषद में शिवसेना, तो तकली हाजी में बीजेपी की जीत
धराशिव: लोहारा के कानेगांव जिला परिषद में शिवसेना शिंदे ग्रुप की सुवर्णा सतीश पाटील जीतीं। सुवर्णा पाटील आनंद पाटील की मां हैं। वहीं, तकली हाजी जिला परिषद समूह में बीजेपी के राजेंद्र गावडे विजयी हुए हैं। पंचायत समिति कवथे यमई और तकली हाजी गणस में बीजेपी का कमल खिला है।
-
February 09, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
25 पंचायत समितियों में BJP आगे
125 पंचायत समिति चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार-
- बीजेपी 25 पंचायत समितियों में आगे है,
- शिंदे गुट की शिवसेना 15 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है,
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 18 पंचायत समितियों में आगे चल रही है।
वहीं महाविकास आघाड़ी की स्थिति की बात करें तो-
- कांग्रेस 10 पंचायत समितियों में आगे है,
- शरद पवार गुट (एनसीपी) 10 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
यूबीटी शिवसेना 5 जगह पर आगे है, अन्य 1 जगह पर आगे है। अन्य स्थानों पर कांटे की टक्कर बनी हुई है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी।
(रिपोर्ट- सचिन चौधरी)
-
February 09, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुरुआती रुझानों में महायुति को बढ़त!
अब तक के रुझानों के अनुसार 12 जिला परिषदों में से करीब 11 में महाविकास आघाड़ी आगे चल रही है, वहीं शेष एक जगह कांग्रेस आगे है। 12 जिला परिषदों के रुझानों की बात करें तो-
- बीजेपी 7 जिला परिषदों में आगे चल रही है,
- शिंदे गुट की शिवसेना 2 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए है,
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 2 जिला परिषद में आगे है।
वहीं कांग्रेस 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है।
-
February 09, 2026 11:26 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अजित पवार की NCP को कहां-कहां बढ़त?
जिन जिलों में शुरुआती रुझान आए हैं, उनमें NCP सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक बनकर उभरी है, जो परभणी, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में कई जिला परिषद सीटों पर आगे चल रही है, और कोल्हापुर में कांग्रेस के साथ टॉप पोजीशन शेयर कर रही है।
भाजपा भी अच्छी मौजूदगी दिखा रही है, पुणे, सतारा, रायगढ़ और कोल्हापुर में कई सीटों पर आगे चल रही है, खासकर सतारा में उसका प्रदर्शन काफी मजबूत है। शिवसेना ने रायगढ़ में काफी सीटों पर बढ़त बनाई है और परभणी, पुणे, सतारा व कोल्हापुर में भी उसे थोड़ी बढ़त मिली है।
-
February 09, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सोलापुर में शिंदे सेना का खाता खुला
सोलापुर में शिवसेना शिंदे ग्रुप ने खाता खोला है। शिवसेना के दादासाहेब लवटे सांगोला तालुका में महूद ग्रुप से जीते। शिंदे सेना के जिला परिषद सदस्य और 2 पंचायत समिति सदस्य सिल्लोड तालुका के अजंता से जीते।
-
February 09, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सांगली में MLA विश्वजीत कदम के भतीजे कांग्रेस से आगे
सांगली में विधायक विश्वजीत कदम के भतीजे और स्वर्गीय पतंगराव कदम के पोते कांग्रेस के ऋषिकेश लाड कुंडल जिला परिषद ग्रुप से आगे चल रहे हैं। वहीं, शाहपुरा जिला परिषद समूह से एनसीपी के अमित नाइक जीते।
-
February 09, 2026 10:54 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
10 पंचायत समितियों में BJP आगे
125 पंचायत समिति चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार
- बीजेपी 10 पंचायत समितियों में आगे है,
- शिंदे गुट की शिवसेना 7 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है,
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 8 पंचायत समितियों में आगे चल रही है।
इस तरह महायुति कुल 25 पंचायत समितियों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं महाविकास आघाड़ी की स्थिति की बात करें तो
- कांग्रेस 4 पंचायत समितियों में आगे है।
- शरद पवार गुट (एनसीपी) 2 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
अन्य स्थानों पर कांटे की टक्कर बनी हुई है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी।
-
February 09, 2026 10:53 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुरुआती रुझानों में महायुति को बढ़त, महाविकास आघाड़ी भी मुकाबले में
शुरुआती रुझानों में महायुति ने बढ़त बना ली है, हालांकि कई जगहों पर महाविकास आघाड़ी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार 12 जिला परिषदों में से करीब 6 में महाविकास आघाड़ी आगे चल रही है, वहीं शेष जिलों में महायुति और एमवीए में कड़ी टक्कर जारी है। जिला परिषदों के रुझानों की बात करें तो-
- बीजेपी 4 जिला परिषदों में आगे चल रही है।
- शिंदे गुट की शिवसेना 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए है।
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 1 जिला परिषद में आगे है।
वहीं कांग्रेस 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। अन्य जिलों में मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है और मतगणना जारी है।
-
February 09, 2026 10:47 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुरुआती रुझानों में BJP को 4 जिला परिषदों में बढ़त
महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, BJP उन 7 जिलों में से 4 में आगे चल रही है, जिनके वोटों की गिनती के रुझान उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र में कुल 12 ज़िला परिषदों में 7 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिनके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
-
February 09, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
NCP के गढ़ पुणे पर टिकीं नजरें
अजित पवार के निधन के बाद पुणे के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। 2017 में अविभाजित एनसीपी ने 75 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी और कांग्रेस को 7-7 सीटें मिली थी। अविभाजित शिवसेना ने 13 सीटें जीती थीं। अन्य के खाते में 4 सीटें थीं। नॉर्थ पुणे समेत पूरे राज्य में सुबह 10 बजे वोटों की गिनती जारी है।
-
February 09, 2026 10:42 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुरुआती रुझानों में 2 जिलों में BJP आगे
सिंधुदुर्ग जिले में सुबह 10:30 बजे जिला परिषद चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 50 में से 12 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना 3 सीटों पर आगे है। सोलापुर में सुबह 10:30 बजे जिला परिषद चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 68 में से 7 सीटों पर आगे है। NCP 3 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना 1 सीट पर आगे है।
-
February 09, 2026 10:38 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अजित पवार के निधन के बाद NCP की पहली बड़ी चुनावी कसौटी
प्लेन क्रैश में अजित पवार की मृत्यु के बाद पहली बड़ी चुनावी कसौटी माने जा रहे इन चुनावों पर NCP की राजनीतिक दिशा और संगठनात्मक एकता के लिहाज से सभी की नजर है। पश्चिमी महाराष्ट्र के अपने गढ़ों में पार्टी के विभिन्न गुटों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है। ये नतीजे दिवंगत अजित पवार और पार्टी संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुटों की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। दोनों गुटों ने पुणे, सातारा, सोलापुर और सांगली में इन चुनावों के लिए अपनी 2 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करते हुए अनौपचारिक गठबंधन किया था जहां दोनों पक्षों के उम्मीदवार मूल चुनाव चिह्न 'घड़ी' के साथ मैदान में उतरे। दोनों गुटों ने पिछले महीने पुणे और पिंपरी चिंचवड निकाय चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था।
-
February 09, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद में BJP आगे
छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद में कुल 63 सीटें हैं और अभी तक 3 के रुझान आए हैं। इनमें 2 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर शिवसेना (शिंदे) आगे हैं।
- बीजेपी- 02
- शिवसेना (शिंदे)- 01
- शिवसेना UBT- 01
- NCP- 0
- कांग्रेस- 0
-
February 09, 2026 10:28 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कोल्हापुर में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त
ताजा रुझानों के मुताबिक, कोल्हापुर के उचगांव जिला परिषद में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी उचगांव पंचायत समिति में भी आगे है। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने पूरे ज़िले में 3 ज़िला परिषदों में बढ़त बना ली है। पंचायत समिति सेगमेंट में, कांग्रेस अब तक 6 सीटों पर आगे चल रही है।
-
February 09, 2026 10:20 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शुरुआती रुझानों में पुणे में अजित पवार की NCP आगे
महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 के शुरुआती वोटों की गिनती के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की NCP उत्तरी पुणे में आगे चल रही है।
-
February 09, 2026 10:20 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सतारा: पुलिस ने मतदान केंद्र में फ़ोन ले जा रहे सरकारी कर्मचारी को पकड़ा
सतारा में पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को मतदान केंद्र में घुसने से रोक दिया, क्योंकि उसके पास मोबाइल फोन था। यह घटना कराड में हुई, जहां पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ कर्मचारी गिनती केंद्र के अंदर मोबाइल फोन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कर्मचारी का पहचान पत्र ज़ब्त कर लिया। जांच के दौरान, कर्मचारी अपना फोन रेनकोट के अंदर छिपाए हुए मिला। इस घटना के बाद, उसे तुरंत मतदान केंद्र से हटा दिया गया और चुनाव दिशानिर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
-
February 09, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
परभणी में सबसे ज्यादा वोटिंग, पिछले चुनाव में क्या रहे नतीजे?
125 तालुकों में सबसे ज्यादा मतदान 74.89% के साथ परभणी जिले में दर्ज किया गया, इसके बाद कोल्हापुर (74.45%) और छत्रपति संभाजीनगर (72.69%) का स्थान रहा। 2017 के परभणी जिला परिषद चुनावों में, पूरे जिले में कुल 54 सीटों पर चुनाव हुए थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 24 सीटें जीतीं थीं। शिवसेना 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और भाजपा ने 5 सीटें जीतीं। निर्दलीय और अन्य छोटे समूहों को मिलाकर बाकी 7 सीटें मिलीं।
-
February 09, 2026 10:00 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सुबह 10 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार मीडिया से बातचीत करेंगे।
-
February 09, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कहां-कहां NCP ने मिलकर लड़ा चुनाव?
कोल्हापुर जिले में, NCP (शरद पवार) के उम्मीदवारों ने अजारा, चांदगढ़ और गडहिंगलाज तहसीलों में घड़ी चिन्ह पर चुनाव लड़ा। सांगली जिले में, दोनों NCP का गठबंधन था, खासकर वालवा और शिराला तहसीलों में, जहां एनसीपी (SP) अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। तासगांव तहसील में, एनसीपी और एनसीपी (एसपी) दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। सतारा जिले में, दोनों पार्टियों ने अपने-अपने चिन्हों पर संयुक्त रूप से उम्मीदवार उतारे। सोलापुर जिले में, एनसीपी और एनसीपी (SP) ने सीटें शेयर कीं।
-
February 09, 2026 9:38 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
घड़ी चिन्ह पर चुनाव लड़ना विलय की दिशा में पहला कदम, एनसीपी (SP) का दावा
जिला परिषद चुनावों के लिए, NCP ने मुख्य रूप से पुणे जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में अपने घड़ी चिन्ह पर एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार उतारे थे। अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन के बाद, विशेष रूप से एनसीपी (शरद पवार) के नेताओं ने दावा किया कि उनके उम्मीदवारों को घड़ी चिन्ह पर चुनाव लड़ने देना विलय की दिशा में पहला कदम था। हालांकि, एनसीपी पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनके दिवंगत नेता ने जिला परिषद चुनावों के लिए एनसीपी (एसपी) के साथ केवल सीमित स्तर पर ही बातचीत की थी।
-
February 09, 2026 9:36 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
रिजल्ट के बाद NCP का विलय?
आज घोषित होने वाले 12 जिला परिषदों के चुनाव नतीजे NCP और NCP (शरद पवार) के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होंगे, जो स्थानीय निकाय चुनावों के बाद विलय की योजना बना रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन नतीजों से यह निर्णायक रूप से पता चल सकता है कि गठबंधन सफल रहा है या नहीं और विलय होना चाहिए या नहीं।
-
February 09, 2026 9:09 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
प्रशासन ने पूरी की तैयारी
मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक जिले में अलग-अलग मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
-
February 09, 2026 8:57 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पुणे जिला परिषद चुनाव में फर्जी वोटिंग, 9 लोगों पर केस दर्ज
पुणे में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान फर्जी वोटिंग के अलग-अलग मामलों में कम से कम 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एक घटना में, शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे के बीच केसनांद के जोगेश्वरी विद्यालय में एक पोलिंग सेंटर पर स्थानीय लोगों ने फर्जी वोटिंग के शक में एक महिला सहित 6 लोगों के एक ग्रुप को पकड़ा। चुनाव अधिकारियों ने मौके पर ही संदिग्धों की जांच की। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र मिलने के बाद पुलिस को अलर्ट किया। आगे की जांच के लिए संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
-
February 09, 2026 8:20 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
रायगढ़ में भारी पुलिस तैनाती
रायगढ़ जिला परिषद वोटों की गिनती प्रक्रिया के लिए कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने महाड में खास तौर पर एहतियाती कदम उठाए हैं। रायगढ़ जिले में शिवसेना और NCP-BJP गठबंधन के बीच सीधा राजनीतिक टकराव देखने को मिला है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
-
February 09, 2026 8:18 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सोलापुर में कार में मिली दो EVM
सोलापुर जिले में एक कार में दो रिजर्व EVM मिलने से हलचल मच गई, जिसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया। ये मशीनें मोफोल शहर में होटल स्वराज्य के पास चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी के लिए किराए पर ली गई कार में आधी रात के आसपास मिलीं। इस घटना के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने संभावित छेड़छाड़ का आरोप लगाया। बाद में एक NCP उम्मीदवार ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता पर चिंता जताई और मामले की जांच की मांग की।
-
February 09, 2026 7:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
अजित पवार के निधन के चलते बदली थी वोटिंग की तारीख
जिला परिषद् और पंचायत समितियों के चुनाव पहले 5 फरवरी को होनेवाले थे लेकिन डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के चलते तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया। जिसके चलते चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था।
-
February 09, 2026 7:05 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पुणे में दांव पर पवार परिवार की साख
पुणे जिला परिषद लंबे समय से पवार परिवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का गढ़ मानी जाती रही है, इस बार बदले सियासी समीकरणों और बीजेपी की बढ़ती ताकत के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में है। अजित पवार के निधन के बाद स्थानीय राजनीति के समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने इस बार पुणे जिला परिषद की 73 में से 72 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि बीजेपी ने 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे जिससे जिले में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया।
-
February 09, 2026 7:03 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कितने मतदाता थे?
इस बार मतदाताओं की संख्या भी काफी बड़ी रही। मतदाताओं में 1.06 करोड़ पुरुष, 1.02 करोड़ महिलाएं और 468 अन्य वर्ग के शामिल थे। पूरे राज्य में 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
-
February 09, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सुबह 10 बजे से वोटों की काउंटिंग
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा ली जाएगी। इन चुनावों में रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर की जिला परिषदों व उनके अंतर्गत आने वाली पंचायत समितियों में प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ था।
-
February 09, 2026 6:56 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
आ गया नतीजों का दिन
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के चुनाव नतीजों का दिन आ गया है। राज्य में कुल 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज इस चुनाव के लिए मतगणना होगी और उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
-
February 09, 2026 6:54 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कितनी सीटों पर कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर?
731 जिला परिषद सीटों (369 महिलाएं, 83 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति, 191 अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए 2,624 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं 1,462 पंचायत समिति सीटों (731 महिलाएं, 166 अनुसूचित जाति, 38 अनुसूचित जनजाति, 342 अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए 4,814 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।